फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 Rankings Rahul in third place virat in tenth Moin Ali reaches third Spot

ICC Rankings: टी-20 रैंकिंग में राहुल को एक स्थान का फायदा, विराट टॉप-10 में बरकरार, मोईन अली तीसरे स्थान पर पहुंचे

Wed, 02 Feb 2022 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 04:33 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में राहुल बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट 10वें स्थान पर बरकरार हैं। ऑलराउंडर में मोईन अली तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। 
 

विज्ञापन
ICC T20 Rankings Rahul in third place virat in tenth Moin Ali reaches third Spot
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं डेविड मलान पांचवें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर बने हुए हैं। राहुल के अलावा विराट कोहली टॉप-10 में शामिल भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली 10वें स्थान पर बरकरार हैं। राहुल को मलान के खराब प्रदर्शन का फायदा मिला है। उनकी रेटिंग गिरने के कारण राहुल चौथे स्थान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


राहुल के पास 729 अंक हैं, जबकि मलान के पास 728 अंक हैं। पहले स्ठान पर काबिज बाबर के पास 805 और 10वें स्थान पर काबिज विराट के पास 657 अंक हैं। 

मोईन अली को शानदार प्रदर्शन का फायदा
इंग्लैंड के मोईन अली ने वेस्ट इंडीज में दौरे पर गेंद और बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इसका असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिख रहा है। बारबाडोस में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हारने के बावजूद मैईन अली ने अच्छा खेल दिखाया। मोईन ने146 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए, साथ ही 13 ओवरों में 7.15 की इकॉनमी से पांच विकेट लिए। उन्होंने सीरीज के चौथे मैच में 63 रनों की पारी में सात छक्कों भी लगाए थे।
विज्ञापन


पोलार्ड और होल्डर भी ऊपर पहुंचे
मोईन (205) ने ऑलराउंडर रैंकिंग में ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वह अब मोहम्मद नबी (265) और शाकिब अल हसन (231) से पीछे हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने बल्ले से 140 रन बनाए और चार विकेट लिए। वो 14 स्थान की छलांग के साथ टॉप-20 में पहुंच चुके हैं। जेसन होल्डर (15 स्थान ऊपर 34वें) और रोमारियो शेफर्ड (12 स्थान ऊपर 70वें स्थान पर) आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजों की रैंकिंग में, निकोलस पूरन आठ स्थान ऊपर 18 वें स्थान पर आ चुके हैं। उन्होंने टी-20 सीरीज में 122 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए थे। ब्रैंडन किंग भी 25 स्थान की छलांग लगाकर 58वें स्थान पर आ चुके हैं। गेंदबाजों में आदिल राशिद तीसरे स्थान पर बन हुए हैं। वहीं अकील होसेन ने आठ विकेट लेकर 15 स्थान की छलाग लगाई है और 18 वें स्थान पर आ चुके हैं। 15 विकेट लेने वाले जेसन होल्डर भी तीन स्थान ऊपर 23 वें स्थान पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed