फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc suspended West indies coach Stuart Law for first 2 ODI match against team india

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच हुए सस्पेंड, नियमों का उल्लंघन करने पर आईसीसी ने दी कड़ी सजा

Wed, 17 Oct 2018 08:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
icc suspended West indies coach Stuart Law for first 2 ODI match against team india
stuart law

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम केकोच स्टुअर्ट लॉ को भारत के खिलाफ होने वाले दो वनडे मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। उन पर अंपायरों के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने का आरोप है।

विज्ञापन


आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि लॉ पर मैच शुल्क का शत-प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इस नए उल्लंघन के कारण लॉ के खाते में पिछले 24 महीनों में कुल चार अयोग्यता अंक (डिमैरिट प्वॉइंट) जुड़ गए। इस वजह से उन्हें भारत के खिलाफ गुवाहाटी और विशाखापटनम में क्रमश: 21 और 24 अक्तूबर को होने वाले मैचों से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


लॉ को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के लेवल दो के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह खिलाड़ी, खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों या किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग ले रही टीम की 'सार्वजनिक आलोचना' या 'अनुचित टिप्पणी' करने से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

icc suspended West indies coach Stuart Law for first 2 ODI match against team india
stuart law

इससे पहले 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट के आखिरी दिन लॉ पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा था और उन्हें एक अयोग्यता अंक मिला था। मैदानी अंपायर ब्रुस ऑक्सेनफोर्ड और इयान गाउल्ड, तीसरे अंपायर नाइजल लोंग और चौथे अंपायर नितिन मेनन ने उन पर आरोप लगाए थे।

अंपायर के कमरे में जाकर की थी अनुचित टिप्पणियां
 जिस घटना के कारण यह कार्रवाई की गई वह हैदराबाद में दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन घटी थी। आईसीसी ने कहा कि सलामी बल्लेबाज किरोन पॉवेल के आउट होने के बाद लॉ टीवी अंपायर के कमरे में गए और वहां उन्होंने अनुचित टिप्पणियां की इसमें कहा गया है, 'इसके बाद वह चौथे अंपायर के करीब गए और उन्होंने खिलाड़ियों की मौजूदगी में उनके लिए अनुचित टिप्पणियां की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed