{"_id":"60b664e3ff573d67895cfe4f","slug":"icc-says-cricket-world-cup-to-revert-to-14-teams-from-2027","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी का बड़ा फैसला: वन-डे में 14 तो टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी का बड़ा फैसला: वन-डे में 14 तो टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें लेंगी हिस्सा
Tue, 01 Jun 2021 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:18 PM IST
सार
- 2024-30 के बीच टी-20 विश्व कप में खेलेंगी 20 टीमें, हर दो साल में होगा आयोजन
- 2025 और 2029 में आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी होगी
- नौ टीमों का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी रहेगा जारी
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने मंगलवार को वर्चुअली बैठक में वर्ल्ड कप को लेकर कुछ बड़े बदलाव किए हैं। अब वन-डे वर्ल्ड में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी यह फॉर्मेट 2027 और 2031 वर्ल्ड कप में लागू करेगी। इसके अलावा अगले चक्र में चार और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप कराने का भी फैसला लिया गया, जो 2023 से 2031 के बीच आठ साल के चक्र में खेली जाएगी। बता दें कि पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक खेला जाएगा।
विज्ञापन
आईसीसी ने बोर्ड की बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा, 'आईसीसी बोर्ड ने 2024 से 2031 तक के शेड्यूल की आज पुष्टि की जिसमें पुरुषों का क्रिकेट विश्व कप और टी-20 विश्व कप खेला जाएगा और चैंपियंस ट्रॉफी फिर से आयोजित होगी।' इसमें कहा गया, 'पुरुषों के विश्व कप में 2027 और 2031 में 14 टीमें होंगी जबकि 2024-30 के बीच टी-20 विश्व कप में 20 टीमें होंगी। 2024, 2026, 2028 और 2030 में 55 मैच का टूर्नामेंट होगा।'
विज्ञापन
वहीं, आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और 2029 में खेली जाएगी। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स 2025, 2027, 2029 और 2031 में खेले जाएंगे। आईसीसी महिला टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है। बता दें कि वर्तमान में 50 ओवरों के विश्व कप में दस टीमें होती है। इस बार टी-20 विश्व कप में 16 टीमें होंगी।
विज्ञापन
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई को भारत में कोरोना संकट के बीच टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय दिया है। आईसीसी बोर्ड की मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में भारत की नुमाइंदगी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने की टी-20 विश्व कप इस साल अक्तूबर-नवंबर में होना है। बीसीसीआई ने एक महीने का समय मांगा था जो आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से दे दिया।