फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ropes in Usain Bolt as T20 WC 2024 ambassador, shares information

T20 World Cup 2024: आईसीसी ने उसैन बोल्ट को सौंपी अहम जिम्मेदारी, टी20 विश्व कप में निभाएंगे यह भूमिका, जानें

Wed, 24 Apr 2024 09:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Apr 2024 09:03 PM IST
सार

जमैका में जन्में बोल्ट ने 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक खेलों में इतिहास रचा था। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड समय में 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर दौड़ जीती थी। 

विज्ञापन
ICC ropes in Usain Bolt as T20 WC 2024 ambassador, shares information
उसैन बोल्ट - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत एक जून से होगी। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महान धावक उसैन बोल्ट को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें इस टूर्नामेंट का एम्बेसडर बनाया गया है। वह आगामी टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


जमैका में जन्में बोल्ट ने 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक खेलों में इतिहास रचा था। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड समय में 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर दौड़ जीती थी। बोल्ट ने 9.58 सेकंड में 100 मीटर, 19.19 सेकंड में 200 मीटर और 36.84 सेकंड में 4x100 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिलने पर बोल्ट ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मैं आगामी पुरुष टी20 विश्व कप का एम्बेसडर बनकर रोमांचित हूं। कैरेबिया से आने के कारण क्रिकेट मेरे जीवन का हिस्सा है। इस खेल ने हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमेरिका में क्रिकेट का आना बड़ी बात है। उन्होंने आगे कहा, “हालांकि मैं विश्व कप में वेस्टइंडीज का समर्थन करूंगा, लेकिन इस खेल को अमेरिका में लाना क्रिकेट के लिए बड़ी बात है। यह दुनिया का सबसे बड़ा खेल बाजार है। टी20 विश्व कप के लिए हम जो ऊर्जा लाएंगे वह 2028 में एलए ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की दिशा में एक बड़ा अवसर है।"


एम्बेसडर के रूप में, बोल्ट टी20 विश्व कप को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, "उसैन बोल्ट एक वैश्विक आइकन हैं, हम उन्हें टी20 विश्व कप के लिए एम्बेसडर के रूप में शामिल करके रोमांचित हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून जगजाहिर है, जो उन्हें इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed