ICC Rankings: टी-20 रैंकिंग में केएल राहुल को फायदा, बल्लबाजों में बाबर आजम शीर्ष पर बरकरार, गेंदबाजों में छाए शाहीन अफ्रीदी
आईसीसी की तरफ से जारी साप्ताहिक रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को फायदा हुआ है। वह शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं और इस लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी की तरफ से जारी साप्ताहिक रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को फायदा हुआ है। वह शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं और इस लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।
बुधवार को आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को चार स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 10वें नंबर पर काबिज हो गए हैं। अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टी-20 मुकाबले में 21 रन देकर दो विकेट झटके थे, जिसका उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एक स्थान की गिरावट के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। जबकि इंग्लैंड के आदिल राशिद दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
🔹 Afridi breaks into the top 10 🔼
🔹 Gains for JJ Smit, Dipendra Airee 👏
Some big movements in the latest edition of @MRFWorldwide ICC Men's Player Rankings for T20Is 📈विज्ञापन विज्ञापन
Details 👇— ICC (@ICC) April 13, 2022
बल्लेबाजों में रिजवान को नुकसान
बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के लिहाज से कप्तान रोहित शर्मा 14वें जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली 16वें स्थान पर हैं।
टेस्ट रैंकिंग में बदलाव
टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सीरीज के खत्म होने के बाद टेस्ट यहां बदलाव देखने को मिले हैं। दो मैचों में 100 से अधिक रन बनाने और 16 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज गेंदबाजों की रैंकिंग में 21वें और ऑलराउंडरों में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऑलराउंडरों की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं, जबकि गेंदबाजों के लिए टेस्ट रैंकिंग में अश्विन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों में रोहित शर्मा (8वें) और कोहली (10वें) टॉप 10 में शामिल हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबूशेन शीर्ष पर हैं।