{"_id":"65b915dd9b0719d68f070888","slug":"icc-rankings-india-s-deepti-sharma-shines-in-women-s-t20-rankings-reaches-second-place-among-bowlers-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: महिलाओं की टी20 रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा का जलवा, गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंचीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: महिलाओं की टी20 रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा का जलवा, गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंचीं
Tue, 30 Jan 2024 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:59 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा तीन पायदान गिरकर दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई। दीप्ति के साथ पाकिस्तान की सादिया इकबाल दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा एक पायदान चढ़कर आईसीसी महिला टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में मंगलवार को संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि उनकी हमवतन रेणुका सिंह भी दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा तीन पायदान गिरकर दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई। दीप्ति के साथ पाकिस्तान की सादिया इकबाल दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड की सारा ग्लेन चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर बनी हुई है।
ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष दस में कोई बदलाव नहीं है। इसमें दीप्ति चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना चौथे, जेमिमा रोड्रिग्स 13वें, शेफाली वर्मा 16वें और हरमनप्रीत कौर 17वें स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर हैं जबकि उनकी हमवतन ताहलिया मैक्ग्रा दूसरे स्थान पर हैं।