फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC praised ECB's efforts for organizing series against West Indies amid corona crisis

ICC ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के आयोजन के लिए ईसीबी के प्रयासों को सराहा

Tue, 07 Jul 2020 11:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 07 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
ICC praised ECB's efforts for organizing series against West Indies amid corona crisis
आईसीसी - फोटो : social media

कोरोना संकट के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोबारा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज एक बार फिर से द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के साथ क्रिकेट को शुरू करेंगे। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथम्पटन के एजियास बाउल में दर्शकों की गैरमौजूदगी में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत के साथ 117 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में मार्च में खेल गतिविधियां बंद कर दी गईं थी जिन्हें धीरे धीरे शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


साहनी ने बयान में कहा, ‘प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने के ईसीबी के प्रयासों के लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।’ दोनों टीमें होटल में रुकी हुई हैं जो एजियास बाउल स्टेडियम का ही हिस्सा है। अगले दो टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहनी ने कहा, ‘ठीक चार महीने पहले इसी दिन आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल को दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसकों ने देखा था और हमें यकीन है कि यही रोमांच बना रहेगा।' 

उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों टीमों और मैच अधिकारियों को रोमांचक श्रृंखला के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed