{"_id":"5e87e1958ebc3e76b3253424","slug":"icc-ponders-separating-women-s-media-and-broadcasting-rights-after-world-t20-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट के लिए आईसीसी अलग कर सकता है प्रसारण अधिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेट के लिए आईसीसी अलग कर सकता है प्रसारण अधिकार
Sat, 04 Apr 2020 06:53 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
महिला टी-20 वर्ल्ड कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में महिला टी-20 विश्व कप की अपार सफलता के बाद आईसीसी 2023-31 चक्र के प्रसारण अधिकारों के लिए अलग से बोली आमंत्रित करने के विकल्प तलाश सकती है। ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप वीडियो को 1.1 अरब लोगों ने देखा। यह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट रहा।
विज्ञापन
आईसीसी बोर्ड को भरोसा है कि महिलाओं के खेल के लिए अलग से प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए बोलीदाता मिल सकता है। आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा,‘इसके बारे में विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इसमें संभावना है। महिला टी20 को जितनी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, उसे देखते हुए हम इसे तलाशना चाहिए।’
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट भी दिन प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है जिसमें युवा शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना और जेमिमा रौड्रिगेज जैसी खिलाड़ियों का भी योगदान रहा।
विज्ञापन