{"_id":"66e80c91d1e82ce6440fe605","slug":"icc-player-of-the-month-for-august-2024-dunith-wellalage-and-harshitha-samarawickrama-winners-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: अगस्त महीने में रहा श्रीलंकाई खिलाड़ियों का दबदबा, जीता महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: अगस्त महीने में रहा श्रीलंकाई खिलाड़ियों का दबदबा, जीता महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड, जानें
Mon, 16 Sep 2024 04:16 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:16 PM IST
सार
वेलालागे ने हाल ही में भारत के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था जबकि हर्षिता ने आयरलैंड दौरे पर प्रभावित किया था। यह दूसरा मौका है जब एक महीने में एक ही देश के दोनों पुरुष और महिला खिलाड़ियों को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
दुनिथ वेलालागे और हर्षिता समरविक्रमा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अवॉर्ड का एलान कर दिया। इस बार श्रीलंका के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्टार ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे और हर्षिता समरविक्रमा को अगस्त का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
दूसरी बार हुआ ऐसा
वेलालागे ने हाल ही में भारत के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था जबकि हर्षिता ने आयरलैंड दौरे पर प्रभावित किया था। यह दूसरा मौका है जब एक महीने में एक ही देश के दोनों पुरुष और महिला खिलाड़ियों को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है। इस साल जून में भारत के जसप्रीत बुमराह और उनकी हमवतन स्मृति मंधाना को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ वेलालागे ने जमाया अवॉर्ड पर कब्जा
वेलालागे ने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। वेलालागे को भारत के खिलाफ श्रीलंका के 2-0 से सीरीज जीतने के दौरान सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। बाएं हाथ के 31 वर्षीय बल्लेबाज ने नाबाद 67, 39 और दो रन की पारियां खेलने के अलावा तीसरे मैच में 27 रन देकर पांच विकेट सहित सीरीज में कुल सात विकेट भी चटकाए।

पुरस्कार मिलने के बाद वेलालागे ने जताई खुशी
पुरस्कार शुरू होने के बाद यह पांचवां मौका है जब श्रीलंका के किसी पुरुष खिलाड़ी को यह अवॉर्ड मिली है। इससे पहले एंजेलो मैथ्यूज (मई 2022), प्रबाथ जयसूर्या (जुलाई 2022), वानिंदु हसरंगा (जून 2023) और कामिंदु मेंडिस (मार्च 2024) ने यह पुरस्कार जीता है। इस पर कब्जा जमाने के बाद वेलालागे ने कहा- यह मेरे लिए बहुत अच्छी खबर है और इससे मुझे बहुत संतुष्टि मिली है क्योंकि यह सम्मान मुझे एक खिलाड़ी के रूप में अच्छा काम जारी रखने और मैदान में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अपनी टीम में योगदान देने की और ताकत देगा।

यह अवॉर्ड जीतने वाली दूसरी श्रीलंकाई खिलाड़ी बनीं हर्षिता
वहीं, दूसरी तरफ महिला पुरस्कार की दौड़ में हर्षिता ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट और गैबी लुईस की आयरलैंड की जोड़ी को पछाड़ा। आयरलैंड दौरे पर हर्षिता वनडे अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाली श्रीलंका की सिर्फ तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं थीं। बाएं हाथ की 26 वर्षीय बल्लेबाज हर्षिता ने दो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 169.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 151 रन बनाए जिसमें पहले मैच में 45 गेंद में नाबाद 86 रन की मैच विजयी पारी भी शामिल है। उन्होंने बेलफास्ट में तीन वनडे मैचों में 172 रन बनाए जिसमें दूसरे मैच में 105 रन की पारी भी शामिल है। हर्षिता आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनने वाली श्रीलंका की सिर्फ दूसरी क्रिकेटर हैं। श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू इस साल मई और जुलाई में दो बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।