फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ODI Ranking: Virat Kohli, Rohit Sharma, Jasprit Bumrah maintain top spots, Dhawan Jadeja move up

ICC ODI Rankings में टीम इंडिया की धूम, ऑस्ट्रेलिया को रौंदते ही छाए विराट-रोहित-बुमराह

Mon, 20 Jan 2020 03:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 20 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
ICC ODI Ranking: Virat Kohli, Rohit Sharma, Jasprit Bumrah maintain top spots, Dhawan Jadeja move up

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को जारी आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई जबकि जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली ने नंबर एक और रोहित ने नंबर दो रैंकिंग को मजबूती प्रदान की। भारत ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 183 रन जबकि रोहित ने 171 रन बनाए। रोहित ने बेंगलुरु में तीसरे वनडे में 119 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


आईसीसी के बयान के अनुसार कोहली के 886 और रोहित के 868 अंक हैं। उनको क्रमश: दो और तीन रेटिंग अंक मिले। पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दो पारियों में 170 रन बनाए और वह सात पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधे की चोट के कारण वह तीसरे वन-डे में बल्लेबाजी नहीं कर पाए। उनकी जगह पारी का आगाज करने वाले केएल राहुल ने तीन मैचों में कुल 146 रन बनाए और वह 21 पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गए।

चोट से उबरकर वापसी करने वाले बुमराह गेंदबाजों की सूची में 764 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ओर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस शीर्ष पांच में शामिल अन्य गेंदबाज हैं।

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दो पायदान हपर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रृंखला में चार विकेट लिए। जडेजा ने 45 रन भी बनाए, जिससे वह ऑलराउंडर्स की सूची में चार पायदान आगे दसवें नंबर पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने श्रृंखला में सर्वाधिक 229 रन बनाए, जिसमें अंतिम वन-डे में बनाए गए 131 रन भी शामिल है। इससे उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ और वह 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं।


डेविड वार्नर भी एक पायदान ऊपर छठे जबकि कप्तान आरोन फिंच दसवें स्थान पर पहुंच गए। विकेटकीपर अलेक्स कैरी दो पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। लेग स्पिनर एडम जांपा ने श्रृंखला में पांच विकेट लिए, जिससे वह 20 पायदान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि केन रिचर्डसन 77वें से 65वें स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed