{"_id":"605afba6c1a8fc07c34696d3","slug":"icc-odi-and-t20i-rankings-virat-kohli-on-top-kl-rahul-slips-one-spot-in-t20-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC रैंकिंग जारी: वनडे में विराट की बादशाहत बरकरार, टी-20 में सिर्फ दो भारतीय टॉप-10 का हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC रैंकिंग जारी: वनडे में विराट की बादशाहत बरकरार, टी-20 में सिर्फ दो भारतीय टॉप-10 का हिस्सा
Wed, 24 Mar 2021 02:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली, केएल राहुल
- फोटो : social media
भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से चौथे और उप कप्तान रोहित शर्मा तीन स्थान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए। लोकेश राहुल पांचवें स्थान पर कायम हैं। श्रेयस अय्यर भी पांच पायदान ऊपर कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ 26वें स्थान पर पहुंच गए।
टी20 सीरीज में पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार यादव 66वें स्थान पर आ गए हैं। ऋषभ पंत 11 पायदान ऊपर 69वें नंबर पर पहुंच गए। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गेंदबाजी रैंकिंग में 21 पायदान के फायदे से 24वें और हार्दिक पंड्या 47 पायदान ऊपर 78वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान बल्लेबाजों में शीर्ष पर बने हुए हैं।
वनडे रैंकिंग में शिखर 15वें स्थान पर पहुंचे : पहले वनडे में 98 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन वनडे रैंकिंग में दो स्थान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली पहले और रोहित तीसरे स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो चार स्थान के फायदे से कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए। भुवनेश्वर पांच पायदान के फायदे से गेंदबाजों में शीर्ष 20 रैंकिंग में पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर हैं।