फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC not force for DRS

डीआरएस पर मजबूर नहीं करेगा आईसीसी

Sun, 06 Jan 2013 11:57 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 06 Jan 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
ICC not force for DRS

डिसीजन रीव्यू सिस्टम (डीआरएस) पर बीसीसीआई की मनमानी जारी रहेगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डेविड रिचर्डसन ने रविवार को साफ कर दिया कि डीआरएस पर वह अपनी पॉलिसी में किसी तरह का परिवर्तन नहीं करने जा रहे हैं। जो भी बोर्ड इसे अपनाना चाहता है यह उसी पर निर्भर है आईसीसी इस संबंध में किसी पर दबाव नहीं बनाएगी।

विज्ञापन


रिचर्डसन भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान फिरोजशाह कोटला पर मौजूद थे। सिर्फ यही नहीं रिचर्डसन ने आईपीएल का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से इस संस्करण के नकारात्मक से अधिक सकारात्मक पक्ष हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईपीएल में खेलने के लिए आईसीसी की ओर से अलग से विंडो नहीं दी जाएगी। ऐसा करने से दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्डों की नाराजगी का सामना आईसीसी को करना पड़ सकता है। लेकिन इस संबंध में बीसीसीआई की दूसरे बोर्डों से आपसी समझ बूझ काम कर रही है। यह ऐसे ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन डे क्रिकेट के बदले गए नियमों के बारे में रिचर्डसन ने कहा कि इनकी अगले वर्ष एक बार फिर इनकी समीक्षा की जाएगी। क्रिकेट इस संस्करण को और अधिक जुझारू बनाने के लिए नियमों में परिवर्तन किया गया है। वहीं पाक में क्रिकेट सीरीज को दौर शुरू करने पर उन्होंने कहा कि आईसीसी दूसरे बोर्डों को ऐसा कोई निर्देश नहीं देने जा रहा है। पाकिस्तान को दूसरे बोर्डों को समझाना होगा कि उन्हें यहां स्थितियां खेलने लायक हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed