फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Mens T20 World Cup Qualifier ireland, hong kong and Netherlands win their own matches   

आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर: आयरलैंड, सिंगापुर और नीदरलैंड्स ने जीते अपने-अपने मुकाबले

Sat, 19 Oct 2019 07:34 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 19 Oct 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
ICC Mens T20 World Cup Qualifier ireland, hong kong and Netherlands win their own matches   
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सिंगापुर ने स्कॉटलैंड को दो रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगापुर ने छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम नौ विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी और मैच हार गई।  सिंगापुर की तरफ से एस चंद्रमोहन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने हांग कांग को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। हांग कांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम दो विकेट खोकर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम की। आयरलैंड की तरफ से पीआर स्ट्रीलिंग ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


इसके अलावा तीसरा मुकाबला नीदरलैंड्स और केन्या के बीच खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड्स ने केन्या को  30 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हु नीदरलैंड्स ने चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में केन्या ने आठ विकेट के खोकर 136 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed