फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Meeting: Nomination process for next chairman will be main agenda

ICC की अहम बैठक कल, T-20 वर्ल्ड कप नहीं बल्कि इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा!

Wed, 24 Jun 2020 01:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jun 2020 01:44 PM IST
सार

फिलहाल की स्थिति के अनुसार अगर गांगुली इस पद के लिए सर्वसम्मत पसंद नहीं होते हैं तो उनके चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
ICC Meeting: Nomination process for next chairman will be main agenda
ICC - फोटो : social Media

विस्तार

सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से जुड़े सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड जब गुरुवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे तो चर्चा का प्राथमिक एजेंडा अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी क्योंकि ICC ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि T-20 विश्व कप के भाग्य पर अंतिम निर्णय अगले महीने लिया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में यह पद भारत के शशांक मनोहर के पास है। नाम न छापने की शर्त पर आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि चुनाव की तारीख (या चयन) की घोषणा की जाएगी या नहीं। जाहिर तौर पर प्राथमिक एजेंडा शशांक मनोहर के प्रतिस्थापन की नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा है। चूंकि सभी सदस्य मिलेंगे तो वे अपने-अपने देशों के बोर्ड की स्थिति के बारे में अपडेट करेंगे। हालांकि, कोई ठोस घोषणा की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

 
सदस्य ने कहा कि बोर्ड को विशिष्ट ईमेल लीक होने के मामले में चल रही जांच की जानकारी भी दी जा सकती है। चेयरमैन के पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने के लिए सदस्य का कम से कम दो बोर्ड बैठक में हिस्सा लेना अनिवार्य है और साथ ही उसको संबंधित देश के मौजूदा या पूर्व निदेशक (बोर्ड सदस्य) द्वारा नामित किए जाने की जरूरत है। आईसीसी बोर्ड में चेयरमैन, टेस्ट खेलने वाले 12 देश, तीन एसोसिएट सदस्य (मलेशिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर बारी के अनुसार), स्वतंत्र महिला निदेशक (इंदिरा नूयी) और मुख्य कार्यकारी मधु साहनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनाव की स्थिति में मुख्य कार्यकारी के पास मतदान का अधिकार नहीं होता। फिलहाल इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स वैश्विक संस्था के चेयरमैन के रूप में मनोहर की जगह लेने के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की दावेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गांगुली या बीसीसीआई दोनों में से किसी ने अभी उनकी दावेदारी की संभावना को नहीं नकारा है, लेकिन काफी कुछ इस पर निर्भर करेगा कि उच्च न्यायालय बीसीसीआई का अंतरिम आवेदन स्वीकार करता है या नहीं जिसने अपील की है कि गांगुली और सचिव जय शाह को छह साल के बाद पद से अनिवार्य ब्रेक के नियम से छूट दी जाए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी पहले ही खुद को इस दौड़ से अलग कर चुके हैं। पता चला है कि अगर अनिवार्य ब्रेक से छूट दी जाती है तो गांगुली का दावेदारी पेश करना बुरा विचार नहीं है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'हमें अब तक नहीं पता कि सौरव गांगुली की राजनीतिक इच्छाएं हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है तो वह एक साल के लिए आईसीसी चेयरमैन बन सकते हैं और इसके बाद 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed