{"_id":"73c6078ae32fe02bf5e376500c03e6c2","slug":"icc-inducte-two-crickters-in-hall-of-fame","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के दो दिग्गजों को मिलेगा बड़ा सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के दो दिग्गजों को मिलेगा बड़ा सम्मान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को अगले सप्ताह आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
वकार और गिलक्रिस्ट आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले क्रमश: 70वें और 71वें पुरुष सदस्य हैं।
वकार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 11 दिसंबर को दुबई में होने वाले पहले टी-20 मैच में इस श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसके दो दिन बाद पर्थ में तीसरे एशेज टेस्ट के चाय ब्रेक में एडम गिलक्रिस्ट को यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया हुई बेसहारा!
विज्ञापन
ये दोनों दिग्गज 2013-14 में इस क्लब में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।
दो और नामों की घोषणा इस महीने के अंत में की जाएगी। वकार से पहले पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद, इमरान खान, जावेद मियांदाद और वसीम अकरम हाल ऑफ फेम में जगह बना चुके हैं जबकि गिलक्रिस्ट यह सम्मान पाने वाले 19वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं।
मिलिए, इस जनाब से जिसने 27 वनडे में बनाए महज 27 रन
रिवर्स स्विंग के बादशाह वकार ने 87 टेस्ट में 373 विकेट लिए और 262 वनडे में 416 विकेट चटकाए। गिलक्रिस्ट ने 12 साल के करियर में 96 टेस्ट खेले और 5570 रन बनाए। उन्होंने विकेट के पीछे 416 बल्लेबाजों को शिकार बनाया।