फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC gives BCCI time till June 28 to decide on T20 World Cup

टी-20 विश्व कप: आयोजन के लिए आईसीसी ने बीसीसीआई को 28 जून तक का दिया समय

Tue, 01 Jun 2021 08:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 01 Jun 2021 08:31 PM IST
सार

आईसीसी बोर्ड ने बीसीसीआई का अनुरोध मान लिया है और उनके पास भारत में टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय है।

विज्ञापन
ICC gives BCCI time till June 28 to decide on T20 World Cup
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बीसीसीआई को भारत में कोरोना संकट के बीच टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय दिया है। आईसीसी बोर्ड की मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में भारत की नुमाइंदगी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने की। बता दें कि पहले से तय समय के मुताबिक टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्तूबर-नवंबर में होना है।

विज्ञापन


28 जून तक का समय
आईसीसी बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'हां, आईसीसी बोर्ड ने बीसीसीआई का अनुरोध मान लिया है और उनके पास भारत में टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय है। वे अगले महीने ठोस योजना के साथ बोर्ड के समक्ष फिर आएंगे।' बीसीसीआई अगर टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर पाता है तो इसे संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएंगा। इससे पहले वहां आईपीएल होना है जो 10 अक्तूबर तक चलेगा। ऐसे में मेजबानी का अधिकार बीसीसीआई के पास रह सकता है।
विज्ञापन


BCCI नहीं गंवाना चाहता टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन
आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा, 'बीसीसीआई भारत में वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहता है। वे यह मौका छोड़ना नहीं चाहते। आईसीसी बोर्ड दो और विंडो तलाश रहा है। एक फरवरी 2022 है लेकिन उसी समय महिला वन-डे विश्व कप भी होना है।' उन्होंने कहा, 'दूसरा विकल्प अगले आईपीएल के बाद जून में है लेकिन ऐसे शहर तलाशने होंगे जहां मानसून का असर नहीं होगा। इसके चार महीने के भीतर ऑस्ट्रेलिया में एक और टी-20 विश्व कप होना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

समझा जाता है कि बीसीसीआई ने बताया है कि 900 करोड़ की कर छूट के बारे में सरकार से बात की जा रही है और बोर्ड ताजा जानकारी देता रहेगा। इसके अलावा अगले चक्र में चार और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप कराने का भी फैसला लिया गया, जो 2023 से 2031 के बीच आठ साल के चक्र में खेली जाएगी। पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक खेला जाएगा।

बैठक में हुआ फैसला 

  • 2027 और 2031 वन-डे विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी
  • 2024-30 के बीच टी-20 विश्व कप में खेलेंगी 20 टीमें, हर दो साल में होगा आयोजन
  • 2025 और 2029 में आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी होगी
  • नौ टीमों का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी रहेगा जारी


15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच आईपीएल
एक जुलाई के बाद बीसीसीआई एक अन्य विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाएगा। आईसीसी 18 जुलाई को शुरू होने वाले वार्षिक सम्मेलन के दौरान अपने अंतिम फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकता है। आईपीएल के बाकी बचे मैचों का आयोजन 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में होगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड टी-20 विश्व कप के आयोजन का मौका नहीं गंवाना चाहता है, जिसके लिए यूएई वैकल्पिक स्थान है।

सौरव गांगुली को लेनी होगी सरकार से इजाजत
कोरोना स्थिति को देखते हुए भारत में मेजबानी करना सही होगा या नहीं, इसके लिए सौरव गांगुली को सरकार से भी इजाजत लेनी पड़ेगी।  बीसीसीआई यदि अक्तूबर-नवंबर में मेजबानी करने में सफल रहता है तो इसे नौ स्थलों के बजाय मुंबई में तीन स्थलों पर आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed