{"_id":"60b09a6905001b4aab4b0553","slug":"icc-gave-a-statement-about-the-draw-or-tie-of-the-wtc-match-said-in-such-a-situation-both-teams-will-be-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: मैच के ड्रॉ या टाई होने को लेकर आईसीसी ने दिया बयान, कहा- ऐसी स्थिति में दोनों टीमें होंगी विजेता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: मैच के ड्रॉ या टाई होने को लेकर आईसीसी ने दिया बयान, कहा- ऐसी स्थिति में दोनों टीमें होंगी विजेता
Fri, 28 May 2021 12:53 PM IST
प्रियंका तिवारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 28 May 2021 12:53 PM IST
सार
आईसीसी ने कहा कि अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ड्रॉ या टाई होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही अगर किसी कारण 5 दिन में मैच खत्म नहीं होगा तो छठवें दिन भी मैच होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ड्रॉ या टाई होने पर किसे विजेता घोषित किया जाएगा? इस प्रश्न का उत्तर हर क्रिकेट प्रशंसक जानना चाहता था। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथहैंप्टन में 18 से 22 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। आईसीसी ने बताया कि अगर यह मैच ड्रॉ या टाई होगा तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
समय बर्बाद होने पर होगा रिजर्व डे का इस्तेमाल
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार यदि बारिश या किसी अन्य वजह मैच में बाधा खड़ी होती है तो 23 जून को भी मैच का आयोजन होगा। इसलिए आईसीसी ने 23 जून को फाइनल मैच के रिजर्व डे के तौर पर रखा है। रिजर्व डे पर मैच तभी खेला जाएगा जब नियमित पांच दिनों में भी बर्बाद हुए समय की भरपाई नहीं हो सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार बर्बाद समय की नियमित अपडेट मैच रेफरी करेगा।
विज्ञापन
मैच रेफरी देगा समय की अपडेटWorld Test Championship Final playing conditions announced https://t.co/ku0FTaSAeL via @ICC
विज्ञापन विज्ञापन— ICC Media (@ICCMediaComms) May 28, 2021
टेस्ट मैच में समय की बहुत अहमियत होती है। सूर्यास्त और सूर्योदय पर भी मैच बहुत निर्भर करता है। इसी बीच इस फाइनल मैच में रिजर्व डे का भी इस्तेमाल होना है। इसलिए आईसीसी ने निर्णय लिया है कि मैच के दौरान कितना समय किस टीम ने बर्बाद किया है, उसका सारा हिसाब-किताब रखा जाएगा, ताकि रिजर्व डे का प्रयोग होने पर इसकी मदद ली जा सके। रिपोर्ट के अनुसार मैच रेफरी की यह जिम्मेदारी होगी, कि वह बर्बाद समय की नियमित अपडेट करता रहे।
दो जून को इंग्लैंज पहुचेंगी भारतीय टीम
बताते चलें कि भारतीय टीम दो जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी। इस दौरे में जाने वाले खिलाड़ी अभी मुंबई के होटल में क्वारंटीन हैं। भारत ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।