फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC delegation visit Pakistan this month to ascertain the preparations for the Champions Trophy and schedule

Champions Trophy: आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल इस महीने करेगा पाकिस्तान का दौरा, इस महत्वपूर्ण कदम पर चर्चा संभव

Wed, 11 Sep 2024 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Sep 2024 07:52 PM IST
सार

आईसीसी प्रतिनिधिमंडल चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थलों कराची, लाहौर और रावलपिंडी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेगा, साथ ही सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेगा और प्रसारण व्यवस्था, टीम होटल और यात्रा कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेगा।

विज्ञापन
ICC delegation visit Pakistan this month to ascertain the preparations for the Champions Trophy and schedule
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस महीने पाकिस्तान का दौरा करेगा। भारत के इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने के संशय के बीच आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान यह प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ टूर्नामेंट के संभावित कार्यक्रम पर भी चर्चा करेगा। 
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी को अब तक सूचित नहीं किया गया है कि कितने अधिकारी आ रहे हैं और वे किस विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे, लेकिन संकेत मिले हैं कि कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा होगी। पीसीबी ने कुछ समय पहले आईसीसी को संभावित कार्यक्रम भेजा था जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को लाहौर में रखने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के कारण कार्यक्रम पर नहीं लिया जा रहा फैसला?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक सूत्र ने कहा,  चैंपियन्स ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले देशों के बोर्ड ने अब कार्यक्रम देख लिया होगा और इसे अंतिम रूप देने और घोषणा करने से पहले कुछ काम किए जाने की जरूरत है। भारतीय टीम को उनकी सरकार पाकिस्तान में खेलने की स्वीकृति देगी या नहीं, इससे जुड़ा अंतिम फैसला अब तक कार्यक्रम तय नहीं होने का बड़ा कारण है। 
विज्ञापन

देर से जारी हो सकता है कार्यक्रम 
आईसीसी प्रतिनिधिमंडल चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थलों कराची, लाहौर और रावलपिंडी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेगा, साथ ही सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेगा और प्रसारण व्यवस्था, टीम होटल और यात्रा कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के एक दिसंबर से आईसीसी चेयरमैन बनने के कारण सूत्र ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम पिछले साल भारत में हुए विश्व कप की तरह ही देर से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed