फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC decision World Cup will be held on the basis of Super Six format 14 teams will play the tournament

आईसीसी का फैसला: सुपर सिक्स फॉर्मेट के आधार पर होगा वर्ल्ड कप, 14 टीमें खेलेंगी टूर्नामेंट

Tue, 01 Jun 2021 11:42 AM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 01 Jun 2021 11:42 AM IST
सार

आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर फैसला किया है कि यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में नहीं बल्कि सुपर सिक्स फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
ICC decision World Cup will be held on the basis of Super Six format 14 teams will play the tournament
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने वाला है। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की तरफ से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और राउंड रॉबिन की जगह सुपर सिक्स फॉर्मेट के आधार पर वर्ल्ड कप खेला जाएगा। आईसीसी यह फॉर्मेट 2027 वर्ल्ड कप में लागू करेगी।

विज्ञापन


इंग्लैंड वर्ल्ड कप को 10 टीमों तक ही सीमित रखने के पक्ष में नहीं
बता दें साल 2003 वर्ल्ड कप में सुपर सिक्स फॉर्मेट का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, साल 2019 वर्ल्ड कप में आईसीसी ने राउंड रॉबिन फॉर्मेट को अपनाया जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया और एक टीम ने 9 मैच खेले। एक रिपोर्ट की मानें तो आईसीसी की बैठक में साल 2015, 2019 और 2003 सुपर सिक्स मॉडल पर चर्चा की गई। इस बैठक में ये बात सामने आई कि 10 टीम के मॉडल से सबसे ज्यादा फायदा मिला जबकि 2015 के मॉडल से सबसे कम फायदा हुआ। वहीं सुपर सिक्स मॉडल दोनों के बीच में रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड वर्ल्ड कप को 10 टीमों तक ही सीमित रखने के पक्ष में नहीं था।
विज्ञापन


सुपर सिक्स मॉडल को समझें
सुपर सिक्स मॉडल में 14 टीमें दो ग्रुप में बांटी जाती हैं। दोनों ग्रुप में एक टीम 6-6 मैच खेलती है। दोनों पूल की टॉप 3 टीमें सुपरसिक्स राउंड में पहुंचती हैं, जो टीमें पहले राउंड में ज्यादा मैच जीतती हैं उन्हें सुपर सिक्स राउंड में फायदा होता है क्योंकि ज्यादा मैच जीतने की वजह से उनके अंक अगले राउंड में भी गिने जाते हैं। सुपर सिक्स स्टेज में एक टीम अन्य पांच टीमों से भिड़ती हैं और उसके बाद अंकों के आधार पर टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं। सुपर सिक्स फॉर्मेट में वर्ल्ड कप में कुल 54 मैच होंगे जबकि 2019 में 48 मैचों का ही आयोजन हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी
मालूम हो कि वर्ष 2003 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा था। टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी। लीग स्टेज और सुपर सिक्स में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में केन्या को हराया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed