{"_id":"687cf1da24a1b1881f0f271a","slug":"icc-confirms-wtc-final-set-to-remain-in-england-till-2031-know-details-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final Venues: 2031 तक इंग्लैंड करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी, आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final Venues: 2031 तक इंग्लैंड करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी, आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला
Sun, 20 Jul 2025 07:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:19 PM IST
सार
आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी है। खेल की वैश्विक संस्था ने रविवार को कहा कि इंग्लैंड के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए अगले तीन डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इंग्लैंड करेगा अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी है। आईसीसी ने रविवार को बताया कि अगले तीनों संस्करणों की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
डब्ल्यूटीसी खिताब जीतने वाली टीमें
- फोटो : ANI
पिछले तीन फाइनल भी इंग्लैंड में ही खेले गए
आईसीसी ने यह फैसला इंग्लैंड के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए लिया है। दरअसल, पिछले तीनों संस्करणों की मेजबानी भी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ही की है। डब्ल्यूटीसी का पहला फाइनल मुकाबला 2021 में खेला गया था। साउथेम्प्टन में खेले गए खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद 2021-23 सत्र का डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला द ओवल में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता। वहीं, 2023-25 सत्र का डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच लॉर्ड्स में खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया, 'बोर्ड ने हाल के फाइनल की मेजबानी में सफल ट्रैक रिकॉर्ड के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2027, 2029 और 2031 संस्करणों के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी के अधिकार देने की पुष्टि की है।' ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा, 'हमें बेहद खुशी है कि इंग्लैंड एवं वेल्स को अगले तीन आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया है। इन फाइनल्स की मेजबानी करना सम्मान की बात है और हम पिछले चरणों की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए आईसीसी के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।'

England and Wales Cricket Board awarded hosting rights for the next three World Test Championship Finals #WTC pic.twitter.com/ai7DlnSe7W
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2025