फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Champions Trophy: Junaid Khan takes dig at Virat Kohli ahead of 4th june clash

चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तानी गेंदबाज ने विराट को दी चुनौती, कहा मेरे आगे फेल है कोहली का खेल

Sun, 28 May 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 28 May 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
ICC Champions Trophy: Junaid Khan takes dig at Virat Kohli ahead of 4th june clash
विराट कोहली
भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। दोनों टीमों के कप्तान इस मैच को आम मैचों की तरह ही बता रहे हैं लेकिन टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने के लिए जुबानी जंग शुरु कर दी है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ 2-1 की बढ़त बनाने वाली पाकिस्तान इस बार भी जीत हासिल कर इस बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं टीम इंडिया इस बार जीत दर्ज कर हिसाब बराबर करना चाहेगी। 
विज्ञापन

 

चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तानी गेंदबाज ने विराट को दी चुनौती, कहा मेरे आगे फेल है कोहली का खेल

ICC Champions Trophy: Junaid Khan takes dig at Virat Kohli ahead of 4th june clash
Junaid Khan
पाकिस्तान के गेंदबाज जुनैद खान ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि विराट को इस बार पाकिस्तानी गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिलेगी। जुनैद ने कहा, पिछले चार मैचों में तीन बार मैंने विराट का विकेट लिया है। वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन मेरे सामने वह फेल रहे हैं। 

पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच खेले गए 4 मुकाबलों में विराट तीन बार जुनैद का शिकार बने हैं। इस दौरान जुनैद की 22 गेंदों में विराट केवल 2 रन बना सके हैं। दोनों टीमों के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है ऐसे में दोनों की भिडंत केवल आईसीसी इवेंट्स में ही होती है। दोनों के बीच आखिरी सीरीज साल 2012-13 में खेली गई थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed