फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Board Meet: No outcomes likely as BCCI to ask for time on T20 World Cup

आईसीसी: टी-20 विश्व कप मेजबानी पर आईसीसी से चर्चा आज, फैसला टलना तय

Tue, 01 Jun 2021 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 01 Jun 2021 07:58 AM IST
सार

  • टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला एक जून को 
  •  वेन्यू पर फैसला टलना लगभग तय
  • इन दो अहम मुद्दों पर भी होगी चर्चा

विज्ञापन
ICC Board Meet: No outcomes likely as BCCI to ask for time on T20 World Cup
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड की मंगलवार को होने वाली वर्चुअल बैठक में भारत की टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर निर्णय टलना तय है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इस पर अंतिम फैसला करने के लिए एक महीने का समय मांगेगा। पहले यह फैसला किया गया था कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली स्वयं इस बैठक में मौजूद रहेंगे लेकिन अब पता चला है कि वह ऑनलाइन ही इसमें भाग लेंगे तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन को लेकर अमीरात क्रिकेट बोर्ड से चर्चा करने के लिए बुधवार को यूएई रवाना होंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई नहीं गंवाना चाहता टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन
बैठक में किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं है तथा एक जुलाई के बाद बीसीसीआई एक अन्य विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाएगा। आईसीसी 18 जुलाई को शुरू होने वाले वार्षिक सम्मेलन के दौरान अपने अंतिम फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकता है। आईपीएल के बाकी बचे मैचों का आयोजन 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में होगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड टी-20 विश्व कप के आयोजन का मौका नहीं गंवाना चाहता है, जिसके लिए यूएई वैकल्पिक स्थान है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'कोविड-19 के मामलों में कमी आई है लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं हैं, जिसमें हम विश्व कप की मेजबानी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकें। गांगुली और सचिव जय शाह ने फैसला करने के लिए एक महीने का समय मांगा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली लेंगे सरकार से इजाजत

उन्होंने कहा, 'उन्हें निश्चित तौर पर सरकार से भी सलाह मिलेगी कि भारत में मेजबानी करना सही होगा या नहीं। बीसीसीआई यदि अक्तूबर-नवंबर में मेजबानी करने में सफल रहता है तो इसे नौ स्थलों के बजाय मुंबई में तीन स्थलों पर आयोजित किया जा सकता है।' बीसीसीआई जिस एक अन्य मसले का सामना कर रहा है वह आईसीसी को वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए मिलने वाली छूट है। पता चला है कि बीसीसीआई सरकार के शीर्ष अधिकारियों से इसको लेकर चर्चा कर रहा है लेकिन इसका आसान समाधान संभव नहीं है।

एफटीपी पर भी होगी चर्चा 
इसके अलावा 2023 से 2031 तक आठ वर्षों के लिए भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर भी चर्चा होगी। इसमें द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के अलावा आईसीसी की प्रमुख प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को भी लेकर भी चर्चा होगी क्योंकि महामारी के कारण इसकी शुरुआती चैंपियनशिप में कुछ श्रृंखलाओं का आयोजन नहीं हो पाया था। आईसीसी इस खेल के वैश्विक विकास की रणनीति पर भी चर्चा करेगी जिसमें महिला क्रिकेट पर विशेष जोर दिया जाएगा। आईसीसी इस खेल को 104 देशों में समान रूप से फैलाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed