{"_id":"08d216f2ed7a15845734ed46e6635fc1","slug":"icc-bans-2-more-bowlers-for-faulty-action-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों के 'बुरे दिन', दो और गेंदबाजों पर ICC ने लगाया बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजों के 'बुरे दिन', दो और गेंदबाजों पर ICC ने लगाया बैन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Oct 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए यह साल अच्छा नहीं है। पाकिस्तानी टीम के शीर्ष गेंदबाज सईद अजमल के बाद 2 और अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों पर गेंदबाजी से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हाल ही चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायन पर भी उनकी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण 2 मैचों का बैन लगा दिया गया जिस कारण वह टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं खेल सके। हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर उन पर कोई पाबंदी नहीं थी। लेकिन प्रतिबंध से डरे विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें तुरंत अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया
अजमल से पहले साल के मध्य में न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन पर गेंदबाजी से रोक लगा दी गई थी। आईसीसी ने 2 और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों को उनकी नियमों के अनुरूप गेंदबाजी शैली नहीं होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया है।

2 और अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों पर गेंदबाजी से बैन
आईसीसी ने जिंबाब्वे के गेंदबाज प्रास्पर उत्सेया और बांग्लादेश के फिरकी गेंदबाज सोहाग गाजी को उनकी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण बैन कर दिया है।
अफ्रीकी खिलाड़ी उत्सेया की गेंदबाजी की रिपोर्ट उस समय की गई थी जब उन्होंने अगस्त में बुलावायो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में उतरे थे। उस मैच में टीम सात विकेट से मैच हार गई थी लेकिन उनकी गेंदबाजी को लेकर रिपोर्ट कर दिया गया।
दूसरी ओर, बांग्ला गेंदबाज गाजी के एक्शन पर भी रिपोर्ट होने के बाद उन्हें गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित का दिया गया। ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में उनकी गेंदबाजी को लेकर रिपोर्ट किया गया। हालांकि उनकी टीम यह मैच 177 रनों से हार गई थी।

मुरली की अपील, नियमों के तहत गेंदबाजी करें
महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने दुनियाभर के गेंदबाजों से अपील की है कि वे नियमों के तहत गेंदबाजी करें या फिर अपने एक्शन में बदलाव कर लें।
मुरली ने कहा कि गेंदबाजों को नियमों का पालन करना चाहिए। नियम काफी समय पहले ही बन गए थे, जिसके अनुसार 15 डिग्री हाथ घुमाने की अनुमति है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपको समीक्षा प्रक्रिया का सामना करना ही होगा। जब मैं गेंदबाजी करता था तब भी नियम यही थे।
अजमल को लेकर उन्होंने कहा कि पाक का यह गेंदबाज अभी भी वापसी कर सकता है। यह पूछे जाने पर कि नियमों के तहत ‘दूसरा’ गेंद फेंकी जा सकती है या नहीं, मुरली ने कहा कि मैं 10.4 डिग्री हाथ घुमाकर दूसरा फेंका करता था। मैंने यह दिखाया कि ऐसा संभव है। बस यह इस बात पर निर्भर करता है कि गेंदबाज इसे लेकर कितनी मेहनत कर रहा है।