फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Awards Joe root named test cricketer of the year while shaheen afridi wins Sir Garfield Sobers Trophy

ICC Awards 2021: जो रूट बने 2021 के श्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, शाहीन अफरीदी ने जीता सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी

Mon, 24 Jan 2022 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

आईसीसी ने साल 2021 के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर और प्लेयर ऑफ दी ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को साल 2021 का श्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर घोषित किया गया है। जबकि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजा गया है।

विज्ञापन
ICC Awards Joe root named test cricketer of the year while shaheen afridi wins Sir Garfield Sobers Trophy
शाहिन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने साल 2021 के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर और प्लेयर ऑफ दी ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को साल 2021 का श्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर घोषित किया गया है। जबकि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजा गया है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल अपन-अपने देश की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


जो रूट ने साल 2021 म 15 मैचों में छह शतक के मदद से 1708 रन बनाए। वह एक कैलेंडर ईयर में 1700 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद युसूफ और सर विवियन रिचर्ड्स ने ही यह कमाल किया था। रूट ने घर और बाहर दोनों जगह जमकर रन बनाए। बल्लेबाजी के साथ-साथ रूट ने 14 विकेट भी चटकाए। 
विज्ञापन


शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की तरफ से कई शानदार प्रदर्शन किए। उन्होंने टीम की कई जीत में अहम् भूमिका भी निभाई। शाहीन ने पिछले साल 2021 में 36 अंतरराष्ट्रीय मैच में 22 की औसत से 78 विकेट चटकाए। पाकिस्तानी गेंदबाज ने तीनों प्रारूप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।  उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान छह मैचों में सात विकेट चटकाए और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed