फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announces prize money for World Test Championship, here is all you need to know

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: विजेता पर होगी पैसों की बारिश, पहली बार दी जाएगी 'टेस्ट गदा'

Mon, 14 Jun 2021 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Jun 2021 11:10 PM IST
सार

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 18 जून को साउथम्प्टन में इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए भिड़ेंगी। इसके अलावा इस चैंपियनशिप के अगले सत्र में नियमों में भी बड़ा बदलाव करने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
ICC announces prize money for World Test Championship, here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से पहले आईसीसी ने इसकी इनामी राशि की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार जीतने वाली टीम को टेस्ट गदा के साथ 16 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 11.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, उप विजेता टीम को आठ लाख डॉलर (लगभग 5.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

विज्ञापन


आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस प्रतियोगिता से टेस्ट क्रिकेट का महत्व बढ़ा है और इस बार खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पहले आधिकारिक विश्व चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूटीसी के पहले आयोजन में नौ टीमों ने लगभग दो साल के चक्र में टेस्ट क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन


इसके साथ ही खेल के सबसे लंबे प्रारूप के शुरूआती विश्व चैंपियन खिताब जीतने वाली टीम को वही टेस्ट गदा मिलेगी, जो पहले आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली टीमों को दी जाती थी। इसके साथ ही इस चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर आईसीसी ने एक नया नियम भी साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी के इस नए नियम के अनुसार अगर डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच ड्रॉ या टाई में समाप्त होता है, तो फाइनल खेलने वाली टीमों में पहले और दूसरे स्थान के लिए जारी पुरस्कार राशि को बराबर-बराबर विभाजित कर दिया जाएगा और चैंपियन बने रहने के दौरान दोनों टीमें गदा आपस में साझा करेंगी।

तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 4.5 लाख डॉलर (लगभग 3.3 करोड़ रुपये), चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 3.5 लाख डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपये), पांचवें स्थान वाली टीम को दो लाख डॉलर (लगभग 1.46 करोड़ रुपये) जबकि बाकी चारों टीमों को एक-एक लाख डॉलर (लगभग 73 लाख रुपये) मिलेंगे।

अगले डब्ल्यूटीसी चक्र में नियमों में हो सकते हैं बड़े बदलाव

आईसीसी) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ अलार्डिस ने सोमवार को कहा कि बहुचर्चित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली में दूसरे सत्र (चक्र) के दौरान एक बदलाव हो सकता है जिसमें प्रति श्रृंखला 120 अंक आवंटित करने के बजाय हर मैच जीतने पर ‘एक समान अंक’ का प्रावधान होगा।

पिछले चक्र में हर श्रृंखला के लिए 120 अंक आवंटित था जिसमें भारत-बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए हर मैच के 60 अंक थे जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की श्रृंखला में हर मैच के लिए अधिकतम 30 अंक का प्रावधान था।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामरारी के कारण पिछले चक्र में कई श्रृंखलाएं रद्द हो गई थीं जिससे आईसीसी को प्रतिशत अंक प्रणाली का सहारा लेना पड़ा था। इस प्रणाली में टीम की रैंकिंग का आकलन प्राप्त अंकों को मैचों की संख्या से विभाजित कर के निकाला गया।

अलार्डिस ने कहा, 'हम प्रति टेस्ट मैच के लिए अंकों की एक मानक तय कर सकते है, ताकि इससे फर्क न पड़े कि यह दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला है या पांच मैचों की। ऐसे में खेले जाने हर मैच के लिए समान अंक उपलब्ध होंगे। हालांकि, हर टीम को कुल अंकों की जगह उसकी जीत के अंक प्रतिशत के आधार पर आंका जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed