फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian Watmore steps down as England Cricket Board chairman with immediate effect

टी-20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड को झटका: इयान व्हाटमोर ने इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का पद छोड़ा, जानिए वजह

Thu, 07 Oct 2021 05:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Oct 2021 05:55 PM IST
सार

व्हाटमोर के नेतृत्व में इंग्लिश बोर्ड के लिए पिछला कुछ वक्त सही नहीं रहा है। इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के फैसले के बाद बोर्ड की काफी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
Ian Watmore steps down as England Cricket Board chairman with immediate effect
इयान व्हाटमोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष इयान व्हाटमोर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है। व्हाटमोर ने कहा कि कोरोना के कारण वह इस पद को छोड़ रहे हैं, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक बना रहे। व्हाटमोर एक दिसंबर, 2020 को ईसीबी के अध्यक्ष बने थे। 
विज्ञापन


उन्होंने तब पूर्व अध्यक्ष कॉलिन ग्रेव्स की जगह ली थी। हालांकि, ईसीबी बोर्ड से बातचीत कर व्हाटमोर ने 10 महीने के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल दिसंबर 2025 तक का था। व्हाटमोर की जगह अब ईसीबी के वर्तमान उपाध्यक्ष बैरी ओ ब्रायन को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


व्हाटमोर ने अपने बयान में कहा कि मुझे पद छोड़ने का अफसोस है, लेकिन मैं यह अपनी और इंग्लैंड क्रिकेट की भलाई के लिए कर रहा हूं। मुझे यह रोल कोरोना की शुरुआत से पहले दिया गया था। अब कोरोना के आने के बाद से हालात बदल गए हैं। इससे मुझपर भी गंभीर असर पड़ा है। मुझे और बोर्ड को लगता है कि ईसीबी को अब बेहतर हाथों में देने का वक्त आ गया है। सीजन का अंत होने वाला है, तो बोर्ड आसानी से नया अध्यक्ष ढूंढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाटमोर के नेतृत्व में इंग्लिश बोर्ड के लिए पिछला कुछ वक्त सही नहीं रहा है। इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के फैसले के बाद बोर्ड की काफी आलोचना हुई थी। नए अध्यक्ष को सबसे पहले पाकिस्तान बोर्ड से अपने रिश्ते को सुधारना होगा। इसके बाद एशेज को लेकर भी इंग्लिश बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच विवाद जारी है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed