फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian Smith goes viral due to his commentatory on super over during 3rd t20 between IND vs NZ

सुपर ओवर से न्यूजीलैंड और कमेंटेटर इयान स्मिथ भी परेशान, कहा जिंदगी के साल बर्बाद हो गए

Thu, 30 Jan 2020 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Jan 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Ian Smith goes viral due to his commentatory on super over during 3rd t20 between IND vs NZ
इयान स्मिथ - फोटो : ट्विटर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक तीसरे टी-20 मैच का फैसला सुपर ओवर के साथ हुआ। बुधवार को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई हुआ और फिर सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर भारत को मैच जीता दिया।

विज्ञापन


मैच में जहां मोहम्मद शमी का आखिरी ओवर, रोहित शर्मा के आखिरी दो छक्के और केन विलियमसन के 95 रन की पारी चर्चा का विषय रही वहीं मैच के दौरान कमेंटरी कर रहे इयान स्मिथ भी ट्रेंड होने लगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे थे और फिर सुपर ओवर का खेल शुरू हुआ। इसी दौरान उन्होंने संन्यास लेने की बात कर सभी को चौंका दिया। न्यूजीलैंड ने पिछले सात महीनों में तीसरी बार सुपर ओवर खेला है और दुर्भाग्यवश उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है। यह सिर्फ कीवी टीम के लिए ही निराशाजनक नहीं रहा है बल्कि कमेंटेटर इयान स्मिथ के लिए भी दुखद रहा है।


दरअसल इन तीनों ही मौके पर इयान स्मिथ ही कमेंट्री करते रहे है और उन्हें अपनी टीम की  हार देखनी पड़ी है। यही वजह था कि जब बुधवार को तीसरी बार उनके सामने ऐसी स्थिति आई तब उन्होंने कहा,' अगर यह सुपर ओवर टाई हुआ तो मैं संन्यास ले लूंगा, मैंने पिछले कुछ समय में अपनी जिंदगी से साल गंवाए हैं। लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लग रहा है, मैं इसे बिल्कुल पसंद कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed