IND Inning
172/5 (15.2 ov)
Target: 248
Nitish Kumar Reddy 18(11)*
N. Tilak Varma 34 (20)
IND need 76 runs in 28 remaining balls
{"_id":"5d9053c88ebc3e014e2804c5","slug":"i-will-fight-lok-sabha-election-against-shashi-tharoor-in-thiruvananthapuram-for-bjp-s-sreesanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर को हराने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे श्रीसंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2024 के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर को हराने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे श्रीसंत
Sun, 29 Sep 2019 12:18 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
एस श्रीसंत
- फोटो : HT
आईपीएल में मैच फिक्सिंग के आरोप में सात साल की सजा भुगत रहे क्रिकेटर एस श्रीसंत ने भाजपा में शामिल होने की बात कही है। श्रीसंत ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर को हराने के लिए 2024 में भाजपा के टिकट पर तिरुवनंतपुरम सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के चलते 13 सितंबर 2013 को भारतीय बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन पिछले ही महीने बीसीसीआई ने श्रीसंत पर लगे प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया। उनपर से प्रतिबंध 2020 के अगस्त में खत्म होगा।
विज्ञापन
एस श्रीसंत ने कहा कि मैं शशि थरूर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वही एक व्यक्ति हैं, जो मुझे समझते हैं और मुश्किल वक्त में उन्होंने मेरा साथ दिया, लेकिन मैं उन्हें तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव में हराऊंगा। सुप्रीम कोर्ट ने 15 मार्च को तेज गेंदबाज पर लगे आजीवन प्रतिबंध को समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
अदालत ने बीसीसीआई लोकपाल से तीन महीने के भीतर श्रीसंत की सजा का पुन:निर्धारण करने के लिए कहा था। मामले को देख रहे जस्टिस डीके जैन ने 24 अगस्त को सजा का पुन:निर्धारण करते हुए श्रीसंत की सजा सात साल कर दी।