फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I Will address corruption charges on HCA after hosting T20 series opener 

भारत-वेस्टइंडीज मैच के बाद दूंगा एचसीए पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाबः अजहर

Thu, 28 Nov 2019 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Nov 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
I Will address corruption charges on HCA after hosting T20 series opener 
अजहर - फोटो : सोशल मीडिया

एचसीए अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन ने गुरूवार को कहा कि वह भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह दिसंबर को पहले टी-20 मैच की मेजबानी के बाद हैदराबाद क्रिकेट संघ पर लगे भ्रष्टाचार के कथित आरोपों का जवाब देंगे। 

विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने हाल ही में एचसीए पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अजहर से अनुरोध किया था कि वह 'छंटे हुए धूर्तों से दूर रहे' और संघ को पाक साफ करें। अजहर ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस मैच पर है और भ्रष्टाचार के मसले पर वह अभी बात नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें टी20 मैच की मेजबानी करनी है और मैं फोकस उसी पर रखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि आप उस मैच के बारे में ही लिखें।' पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे यकीन है कि आप पूरी तैयारी से आए  होंगे। छह तारीख के बाद हम एक और प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उसमें मैं बाकी बातों के बारे में जवाब दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर प्रशासक यह अजहर का पहला मैच होगा जो सितंबर में एचसीए अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा, 'हम पूरी तरह से तैयार हैं । मैच की मेजबानी करना आसान नहीं है। बतौर प्रशासक यह मेरा पहला मैच है। जब मैं खेलता था तो मैच खेलकर घर या होटल चला जाता था लेकिन यह अलग जिम्मेदारी है।'

अजहर ने कहा कि वह इस मैच को टी20 प्रारूप में अपने पदार्पण के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं टी-20 क्रिकेट नहीं खेल सका। उस समय यह होता ही नहीं था। मैं इसे टी-20 प्रारूप में पदार्पण के तौर पर देख रहा हूं। खिलाड़ी होना और प्रशासक होना अलग बात है लेकिन मैं अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करूंगा।' इस मौके पर मौजूद बीसीसीआई उपाध्यक्ष जान मनोज ने कहा कि स्टेडियम में मोहम्मद अजहरूद्दीन स्टैंड बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed