{"_id":"abeaa936-8cb4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-want-to-contribute-says-steven-smith","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं: स्मिथ ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं: स्मिथ
मोहाली/एजेंसी
Updated Thu, 14 Mar 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल पहले यहां आए स्टीवन स्मिथ के एक ओवरथ्रो के कारण ऑस्ट्रेलिया को मैच एक विकेट से गंवाना पड़ा था लेकिन यह आलराउंडर संकट के दौर से जूझ रही अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।
विज्ञापन
भारत से सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ को तीसरे टेस्ट में जगह दी थी। बारिश के कारण पहले दिन का खेल धुल गया।
बकौल स्मिथ, ‘पिछली बार से हालात अलग है। पिछली बार मैंने कई ओवरथ्रो किए थे लेकिन अब मुझे वापसी का मौका मिला है और मैं जीत में योगदान देना चाहता हूं।’
आखिरी दिन स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे स्मिथ अगर सटीक थ्रो करते तो वीवीएस लक्ष्मण आउट हो जाते और आस्ट्रेलिया मैच जीत लेता।
स्मिथ ने कहा कि पिछले एक डेढ़ साल में उनके खेल में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैं अंतिम एकादश का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। उम्मीद है कि शुक्रवार को खेल होगा।'
विज्ञापन