{"_id":"6002ac1eb3e24b51d429531c","slug":"i-want-justice-indian-origin-fan-accuses-australian-security-guards-of-racial-profiling-and-frisking-during-sydney-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे न्याय चाहिए, भारतीय दर्शक ने ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षाकर्मियों पर लगाए नस्लभेद के आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुझे न्याय चाहिए, भारतीय दर्शक ने ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षाकर्मियों पर लगाए नस्लभेद के आरोप
Sat, 16 Jan 2021 02:34 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
एससीजी से दर्शकों को हटाता सुरक्षाकर्मी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला नस्लभेदी टिप्पणियों और दर्शकों की बदतमीजी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। अभी तक तो ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणियां हो रही थीं। लेकिन अब एक भारतीय मूल के दर्शक ने ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षाकर्मियों पर भी नस्लभेद और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में एक छपी एक खबर के मुताबिक कृष्णा कुमार नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों पर उसके साथ बदतमीजी और गलत तरह से तलाशी लेने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
चार बैनर लेकर पहुंचे थे स्टेडियम
उन्होंने एनएसडब्ल्यू को सूचित किया है कि सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन जब वे चार बैनरों को ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें निशाना बनाया गया। कृष्णा कुमार ने बताया कि उन बैनरों पर लिखा था, 'प्रतिद्वंद्विता अच्छी है, नस्लवाद नहीं है, कोई नस्लवाद नहीं दोस्त, भूरा समावेश भी मायने रखता है और" क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कृपया अधिक विविधता दिखाएं।'
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी की और तलाशी ली
कृष्णा के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान उन्हें कहा कि अगर इस मामले पर कुछ कहना है तो वहां जाकर कहो जहां से आए हो। कुमार ने आगे बताया कि सुरक्षा अधिकारी ने अपने जूनियर से कहा कि जब वह वापस आए तो इसकी पूरी तलाशी लेना। उन्होंने बताया कि पूरा बैग खाली करवाने के बाद मेटल डिटेक्टर से उन्हें चेक किया गया। इस पूरे मामले पर कृष्णा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। मुझे जवाबदेही चाहिए। मैं नस्लवाद से लड़ने के लिए वहां गया था।
मामले की जांच शुरू
उधर एनएसडब्ल्यू की तरफ से बताया गया कि शिकायतकर्ता उनसे मिला था और उन्हें पूरे मामले की जानकारी है और वे इस मामले में जांच कर रहे हैं लेकिन तब तक इस पूरी घटना पर कुछ नहीं कह सकते।
सिडनी टेस्ट में सिराज और बुमराह पर हुई थी नस्लीय टिप्पणी
गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट के दौरान ही तीसरे और चौथे दिन मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को फील्डिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अपशब्द कहे थे और उनपर नस्लीय टिप्पणियां की थी। इसके बाद मामले के तूल पकड़ते ही सुरक्षाकर्मियों ने छह दर्शकों की चिन्हित कर मैदान से बाहर कर दिया था।