{"_id":"5b7d88ce42c79246480306e7","slug":"i-sought-accountability-from-boys-and-they-were-magnificent-says-ravi-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद बोले कोच शास्त्री, 'मैंने लड़कों से जवाबदेही मांगी थी और उन्होंने कमाल कर दिया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद बोले कोच शास्त्री, 'मैंने लड़कों से जवाबदेही मांगी थी और उन्होंने कमाल कर दिया'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 203 रन की जीत को 'सबसे बेदाग प्रदर्शन' करार देने वाले भारतीय कोच रवि शास्त्री खुश हैं कि पहले दो टेस्ट में लगातार दो बार के बाद उनके जवाबदेही मांगने के बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
शास्त्री ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हम यह नहीं पढ़ते कि स्वदेश में क्या लिखा जा रहा है। हां हम निराश थे क्योंकि हम पहले टेस्ट में इंग्लैंड के करीब आए लेकिन लार्ड्स में दूसरे टेस्ट में उन्होंने हमें रौंद दिया और हमें कुछ साबित करने की जरूरत थी। मैंने लड़कों से कहा कि मुझे जवाबदेही चाहिए और खेल के तीनों विभाग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।'
उन्होंने कहा, 'मुख्य कोच के रूप में मैंने इससे अधिक की मांग नहीं कर सकता। मुझे लड़कों पर गर्व है। उन्होंने जिस तरह जिम्मेदारी संभाली, यहां आए, प्रतिस्पर्धा पेश की और खेले, उस पर गर्व है।'
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा, 'चार साल में मैं यह काम कर रहा हूं, अगर आप विदेशों में बेदाग प्रदर्शन को देखो तो मुझे लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ है। दक्षिण अफ्रीका (जोहानिसबर्ग में जीत) में जीत कड़ी थी क्योंकि हम कड़े विकेट पर जीते थे। लेकिन यह बेदाग थी।'