{"_id":"eb03ff04-6eec-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"i-did-not-see-myself-in-indian-2015-world-cup-team-says-sachin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने तोड़ी चुप्पी, 2015 वर्ल्ड कप को देखकर लिया संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने तोड़ी चुप्पी, 2015 वर्ल्ड कप को देखकर लिया संन्यास
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 2015 वर्ल्ड कप के लिए खुद को उपलब्ध नहीं देख पा रहा था इसलिए वन-डे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सचिन ने कहा कि यह फैसला टीम की हित को देखते हुए लिया। सचिन ने साथ ही कहा कि टीम को चाहिए कि वह वर्ल्ड कप के लिए अभी से ही सही दिशा में तैयारी शुरू कर दे।
विज्ञापन
39 वर्षीय सचिन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि 2015 में जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप का आयोजन होगा तो हम एक बार फिर खिताब जीतने में कामयाब रहेंगे। मैं खुद को उस टीम में नहीं देख पा रहा था इसलिए संन्यास ले लिया। अब टीम को चाहिए कि वर्ल्ड कप के लिए अभी से सही संयोजन तैयार किया जाए।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि सचिन ने पिछले साल दिसंबर में अपने 23 साल के शानदार वन-डे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तेंदुलकर ने 463 एकदिवसीय मैचों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए हैं जिनमें 49 शतक और 96 अर्द्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनका व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 200 है।
विज्ञापन