फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I asked for rest as my body wasn’t up to it says Hardik Pandya

पांड्या ने बताया- टीम प्रबंधन ने उन्हें क्यों दिया आराम

Mon, 13 Nov 2017 09:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 13 Nov 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
I asked for rest as my body wasn’t up to it says Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से ऐन वक्त पहले भारतीय टीम प्रबंधन ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम देने का निर्णय दिया।  इसे लेकर ट्विटर पर बहुत बहस हुई। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अपनी अनुपस्थिति को लेकरपांड्या ने कहा है कि उन्होंने खुद ही टीम प्रबंधन से आराम दिए जाने का आग्रह किया था क्योंकि वह अपने आपको सौ प्रतिशत फिट महसूस नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


आराम दिए जाने से पहले हार्दिक का नाम पहले दो टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई टीम में था लेकिन उसके बाद उन्हें दो मैचों में आराम दिया गया। बीसीसीआई की मीडिया रिलीज में यह स्पष्ट नहीं था कि यह उन्हें थकान से बचाने की कवायद है या फिर वह चोटिल हैं।
विज्ञापन


पांड्या ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैंने ही आराम के लिए आग्रह किया था। मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं लेकिन तभी जब पूरी फिट हूं ताकि सौ प्रतिशत दे सकूं। अब मैं ब्रेक के दौरान जिम में ट्रेनिंग करूंगा और फिटनेस सुधारूंगा। मैं दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए बेताब हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed