फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i am proud of my team we played well says harbhajan

मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है: हरभजन

Sun, 21 Oct 2012 07:28 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
जोहानिसबर्ग/एजेंसी Updated Sun, 21 Oct 2012 07:28 PM IST
विज्ञापन
 i am proud of my team we played well says harbhajan
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में चेन्नई सुपरकिंग्स से शनिवार को महज छह रन से मैच गंवाने के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम द्वारा किए गए प्रयास पर गर्व है। इस मैच में 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम सात ओवर में 167 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


हरभजन ने कहा, ‘हमने दस ओवरों के बाद बढ़िया गेंदबाजी की। पोलार्ड और कार्तिक का खेल शानदार था। उन्होंने अपनी ओर से बेहतरीन खेल दिखाया। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। जब भी हम चेन्नई के साथ खेलते हैं हमारा मैच शानदार होता है।’

विज्ञापन


सम्मान के लिए जीतना चाहेगा मुंबई, चेन्नईः कार्तिक
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा कि अब उनकी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में सम्मान के लिए जीत हासिल करना चाहती हैं। दोनों टीमें सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी हैं। कार्तिक ने कहा, ‘चेन्नई और मुंबई दोनों ही टीमें मैच जीतना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही टीमें आईपीएल में खेलती है ऐसे में हम अपनी जंग आखिरी तक जारी रखेंगे। दोनों का लक्ष्य अब सम्मान की खातिर मैच जीतना है। भले ही हमारे लिए अब अगले मैच का कोई महत्व नहीं है लेकिन हम फिर भी इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed