{"_id":"007ff208-242d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-not-the-world-best-bowler-says-steyn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नहीं हूं: स्टेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नहीं हूं: स्टेन
सिडनी/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने कहा है कि दुनिया में उनसे भी कई बेहतर गेंदबाज हैं लेकिन प्रदर्शन की निरंतरता से वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। 287 टेस्ट शिकार कर चुके स्टेन ने संवाददाताओं से कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो दुनिया में मुझसे भी बेहतर कई गेंदबाज हैं। लेकिन मैंने दक्षिण अफ्रीका के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि मैं टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ हूं।'
विज्ञापन
अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने कहा कि जब भी कप्तान ग्रीम स्मिथ को विकेट की जरूरत होती है तो वह मुझे गेंद थमा देते हैं और मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता हूं। मैं हर मैच खेल रहा हूं और विकेट ले रहा हूं। इसका मतलब है कि मुझे रेटिंग अंक मिलते रहेंगे और मैं रैंकिंग में अपनी जगह पर बना रहूंगा।
विज्ञापन
स्टेन ने कहा, 'लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हूं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्टों की सीरीज अगले शुक्रवार से गाबा में शुरू होगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका आगामी शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन
स्टेन, वेर्नोन फिलेंडर और मोर्न मोर्कल की तेज गेंदबाज तिकड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेने को तैयार हैं। स्टेन ने पिछले दौरे में मेलबोर्न में दूसरे टेस्ट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर यह पहली सीरीज जीत थी।