फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i am built for test cricket says suresh raina

रैना बोले, टेस्ट क्रिकेट के लिए ही बना हूं

Thu, 15 Nov 2012 10:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 15 Nov 2012 10:11 AM IST
विज्ञापन
i am built for test cricket says suresh raina

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच से बाहर किए जाने से आहत सुरेश रैना ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए कमर कस ली है। वह अपनी खामियों को दूर करने के अभियान में जुटे हैं। रैना का कहना है कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए बने हैं और शॉर्ट गेंद बेहतर तरीके से खेलने पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


बकौल रैना, ‘मैं जानता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए बना हूं। मैंने टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं पिछले साल वेस्ट इंडीज में अच्छा खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट भी मेरे लिए अच्छा रहा था। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। छह या सात नंबर वन बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है। इसलिए मैं सुनिश्चित करूंगा कि जब भी मुझे मौका मिले मैं साबित करूं कि मैं अच्छा टेस्ट खिलाड़ी बनने की क्षमता रखता हूं।’
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना से यह पूछने पर कि उन्हें सीमित ओवर का खिलाड़ी माना जाता है तो इस पर उन्होंने कहा कि लोग मुझे वन-डे का खिलाड़ी कहते हैं लेकिन उन्हें बोलने दो। मैं जानता हूं कि मेरे पास समय है। मैं टेस्ट में आठ या नौ बार स्पिनरों के खिलाफ आउट हुआ हूं और मैं इस पर काम कर रहा हूं। मैंने भारत के लिए टी-20 और वन-डे मुकाबले जीते हैं लेकिन टेस्ट में मुझे ऐसा मौका नहीं मिला है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट पिच गेंद खेलने की कमजोरियों के बारे में रैना ने कहा कि ‘लोग शॉर्ट बॉल के बारे में बात कर रहे हैं। मैं अच्छी बॉल को छोड़ देता हूं। अच्छी बॉल को खेलता हूं। अगर मैं शॉर्ट बॉल नहीं खेल पाता तो मैं वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ स्कोर नहीं कर पाता। लोग सभी भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं। लिहाजा हम इस पर काम कर रहे हैं और हम अच्छा कर भी रहे हैं। जहां तक मेरी बात है तो मेरी बॉडी नियंत्रित है और मानसिक रूप से अच्छी बॉल आने का इंतजार करने लगा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed