{"_id":"9a2107c6-9228-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-available-for-ipl-says-gambhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में खेलेंगे गौतम गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में खेलेंगे गौतम गंभीर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 21 Mar 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
पीलिया के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए घोषित टीम में जगह बनाने से चूक गए भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि वह आईपीएल तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गंभीर ने कहा कि उनकी पीलिया गंभीर नहीं है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा, ‘मेरा पीलिया बहुत गंभीर नहीं है और मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले चार पांच दिनों में मैं ठीक हो जाऊंगा। इसके बाद मैं आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहूंगा।’
विज्ञापन
गंभीर के मैनेजर ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि केकेआर के कप्तान गंभीर के कुछ दिनों में ठीक हो जाने की पूरी संभावना है। अगले माह दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले पहले ही मैच में वह एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले चोटिल शिखर धवन की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में गंभीर को शामिल किया गया था लेकिन पीलिया होने की वजह से उन्होंने खेलने में असमर्थता जताई थी। बीमारी के कारण ही गंभीर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले दो मैचों में भी दिल्ली की ओर से नहीं खेल पाए थे।