{"_id":"e7037a90-51ac-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hussey-to-retire-after-home-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मिस्टर क्रिकेट' हसी कहेंगे टेस्ट क्रिकेट को अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मिस्टर क्रिकेट' हसी कहेंगे टेस्ट क्रिकेट को अलविदा
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज माइकल हसी श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में अगले सप्ताह तीसरे टेस्ट के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगें। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 37 वर्षीय हसी ने अपने परिवार के साथ समय गुजारना चाहते हैं।
विज्ञापन
पिछले एक महीने के अंदर हसी दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जो संन्यास लेंगे। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
'मिस्टर क्रिकेट' कहे जाने वाले हसी इस समय शानदार फार्म में चल रहे हें और उन्होंने अपने पिछले पांच टेस्टों में तीन शतक बनाए हैं। हसी 78 टेस्टों में 51.52 के प्रभावशाली औसत से 6183 रन बना चुके हैं। वह इसके अलावा 185 वनडे और 38 टी20 अन्तरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
हसी ने अपना पहला टेस्ट तीन नवंबर-2005 को ब्रिस्बेन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। वह 19 टेस्ट शतक बना चुके हैं। भारत के खिलाफ एक फरवरी 2004 को अपना वनडे करियर शुरू करने हसी ने 185 मैचों में 48.15 के औसत और तीन शतकों की मदद से 5442 रन बनाए हैं। वह 38 टी20 मैचों में 721 रन बना चुके हैं।