{"_id":"b84ead12-bd42-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"hpca-stadium-dharamsala-ready-for-ipl-6-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के लिए तैयार है धर्मशाला, भिड़ेंगे पंजाब, दिल्ली और मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के लिए तैयार है धर्मशाला, भिड़ेंगे पंजाब, दिल्ली और मुंबई
धर्मशाला/ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में पंजाब के होम ग्राउंड धर्मशाला पर दिल्ली के खिलाफ मैच को लेकर स्थानीय दर्शकों का रोमांच चरम पर है। पंजाब की बंगलोर पर सनसनीखेज जीत के बाद उसकी प्लेआफ में उम्मीदें अभी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को होने वाले इस मैच के दिल्ली और पंजाब की टीमें आज चार्टर विमान से धर्मशाला पहुंच चुकी हैं। जहां से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बसों में पूरी सुरक्षा के बीच धर्मशाला पहुंचाया गया।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सुबह पौने 11 बजे चार्टर विमान से गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। दिल्ली की टीम दोपहर बाद पौने तीन बजे गगल एयरपोर्ट पहुंची।
आईपीएल मैचों को लेकर बुधवार से धर्मशाला स्टेडियम पुलिस प्रशासन के हवाले हो जाएगा। प्रदेश के 1400 जवान स्टेडियम की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। गगल से धर्मशाला तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन
दोनों मैचों में मौसम साफ रहने की संभावना
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल-6 के होने वाले दोनों मैचों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं।
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो मौसम साफ बना रहेगा। 16 और 18 को यहां दो मैच खेले जाने हैं। बुधवार को हल्की बारिश की चेतावनी विभाग ने दी है। उसके बाद मौसम साफ रहेगा।
पिछले तीन दिन से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते एचपीसीए और फ्रेंचाइजी चिंता में डूब गए हैं। विभाग के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बुधवार को बारिश होने के आसार हैं। वीरवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दिल्ली के मैच की टिकटें अभी अनसोल्ड
दिल्ली तथा पंजाब के मैच की अभी तक तीन हजार के करीब टिकटें अनसोल्ड हैं। 21 हजार 500 की क्षमता वाले धर्मशाला स्टेडियम में दिल्ली के मैच की लगभग तीन हजार टिकटें बिकना बाकी हैं।
18 मई को होने वाले मुंबई के मैच की सभी टिकटें सोल्डआउट हो गई हैं। टिकट विक्रेता कंपनी बुक-माई-शो के प्रबंधक नवराज सिंह ने बताया कि दिल्ली के मैच की कुछ टिकटें बाकी हैं। जबकि मुंबई के मैच को लेकर स्टेडियम पैक हो चुका है।