फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How Team India can still reach Asia Cup final after Super 4 defeats against Sri Lanka, Pakistan; all scenarios

Asia Cup 2022: पाकिस्तान की हार पर टिकी भारत की किस्मत, जानें कैसे अब भी फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया

Wed, 07 Sep 2022 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Sep 2022 08:59 AM IST
सार

भारत अब भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकता है। इसके लिए उसे अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। 10 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के सामने कुछ इसी प्रकार के समीकरण बने थे। पर तब कुछ भी भारत के पक्ष में नहीं गया था।

विज्ञापन
How Team India can still reach Asia Cup final after Super 4 defeats against Sri Lanka, Pakistan; all scenarios
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को भारत को श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सुपर फोर राउंड में मिली इस हार से भारत एशिया कप से बाहर होने की कगार पर है। श्रीलंका से पहले भारतीय टीम को सुपर-4 राउंड में ही पाकिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

हालांकि, टीम इंडिया अब भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। इसके लिए उसे अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। 10 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के सामने कुछ इसी प्रकार के समीकरण बने थे। पर तब कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया था और टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा प्वाइंट्स टेबल का हाल

सुपर फोर के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो श्रीलंका दो जीत के साथ अब टॉप पर है। वहीं, पाकिस्तान एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है। श्रीलंका का नेट रन रेट +0.351 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.126 है। वहीं, भारत निगेटिव रन रेट (-0.125) के साथ और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

सुपर-4 राउंड प्वाइंट्स टेबल
टीम मैच जीते हारे नेट रन रेट
श्रीलंका 2 2 0 +0.351    
पाकिस्तान 1 1 0 +0.126
भारत 2 0 2 -0.125
अफगानिस्तान 1 0 1 -0.589
विज्ञापन

अफगानिस्तान -0.589 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। हालांकि, उसके लिए बुधवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच अहम होगा। पाकिस्तान की टीम अगर आज जीती तो भारत और अफगानिस्तान दोनों एशिया कप से बाहर हो जाएंगे।


श्रीलंका से हार के बाद अर्शदीप, पंत और रोहित शर्मा

भारत कैसे एशिया कप के फाइनल में पहुंच सकता है?

उसके लिए इन पैमानों पर गौर करना होगा-
  • 7 सितंबर: अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे।
  • 8 सितंबर: भारत अफगानिस्तान को हरा दे।
  • 9 सितंबर: श्रीलंका पाकिस्तान को हरा दे।
  • भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान-अफगानिस्तान से बेहतर हो।
  • 11 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका फाइनल।

अफगानिस्तान vs पाकिस्तान

सात सितंबर को अफगानिस्तान का मुकाबला पाकिस्तान से है। अफगानिस्तान की टीम सुपर फोर राउंड में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच हार चुकी है। ऐसे में भारतीय फैन्स को मनाना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ सात सितंबर को अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल करे। इससे भारतीय टीम के पास एक मौका बन जाएगा। अफगानिस्तान ने इस साल एशिया कप में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत है। ऐसे में अफगानिस्तान के पास जीतने का मौका है।

Pakistan vs Afghanistan Asia Cup 2022, Super 4 Preview: Likely Playing XIs,  Key Battles, Head to Head and Other Things You Need to Know About PAK vs AFG  Cricket Match in Sharjah | 🏆 LatestLY
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

भारत vs अफगानिस्तान

आठ सितंबर को भारतीय टीम सुपर फोर राउंड में अपना आखिरी मैच खेलेगी। यह मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस मैच में किसी भी हालत में जीत हासिल करनी होगी। अफगानिस्तान अगर पाकिस्तान को हरा देता है और भारतीय टीम अगर अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराती है तो फाइनल में पहुंचने का मौका बन सकता है। हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को एक और मैच पर निर्भर रहना होगा।

T20 World Cup: Whole of India is behind you - Support pours in for Afghanistan  vs New Zealand - Sports News

श्रीलंका vs पाकिस्तान

नौ सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। अगर श्रीलंका की टीम इस मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है। ऐसे में टीम इंडिया को अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों से बेहतर हो, क्योंकि इस स्थिति में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों के नाम सुपर फोर राउंड में एक-एक जीत होगी। बेहतर नेट रन रेट वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। श्रीलंका ने लगभग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 

पाकिस्तान जीता तो भारत-अफगानिस्तान बाहर

अगर ये तीनों समीकरण सटीक बैठते हैं तो भारतीय टीम 11 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को अपने दोनों मैच हारने होंगे। ऐसे में टीम इंडिया की किस्मत पाकिस्तान के हार पर टिकी है। बुधवार को पाकिस्तान के जीतने पर ये सभी समीकरण जस के तस रह जाएंगे और न सिर्फ टीम इंडिया, बल्कि अफगानिस्तान की टीम भी एशिया कप से बाहर हो जाएगी। ग्रुप स्टेज में ये दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में दो जीत के साथ टॉप पर रही थी। अब इन दोनों पर सबसे पहले बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

PAK vs HK, Asia Cup 2022: Pakistan Thrash Hong Kong By 155 Runs To Advance  To Super 4s

10 महीने पहले क्या हुआ था?

T20 World Cup 2021: What does Team India need to qualify for the  semifinals? | Cricket News | Zee News

10 महीने पहले यानी अक्तूबर 2021 में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर थी। भारत सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना मुकबला हार गया था। इसके बाद समीकरण ऐसे बने थे कि अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड को हराना था। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया था और न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को धो दिया था। तब भी भारत और अफगानिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं। आज भारतीय टीम और फैन्स यही उम्मीद कर रहे होंगे कि अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे, ताकि फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed