फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How India Qualifies to World Test Championship Final 2023 IND vs AUS Know Full Equations

WTC Final: अहमदाबाद मैच के नतीजे से पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच गया भारत, जानें समीकरण?

Mon, 13 Mar 2023 03:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Mar 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
India in WTC Final 2023: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने के करीब थी। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर ली। यहां से समीकरण में बदलाव आ गया।
loader
How India Qualifies to World Test Championship Final 2023 IND vs AUS Know Full Equations
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले का नतीजा भी सामने नहीं आया और टीम इंडिया को खुशखबरी मिल गई। हालांकि, यह टेस्ट कुछ देर बाद ड्रॉ हो गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। अब कई फैंस के मन में सवाल ये उठ रहे हैं कि अहमदाबाद टेस्ट में नतीजे के बगैर भारत फाइनल में कैसे पहुंच गया? टीम इंडिया के लिए समीकरण क्या थे?


दरअसल, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने के करीब थी। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर ली। यहां से समीकरण में बदलाव आ गया।

कप्तान रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर टेस्ट में हार के बाद भारत के लिए क्या थे समीकरण?
  • अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में एक जीत से फाइनल में भारत का स्थान पक्का
  • अहमदाबाद टेस्ट में हार या ड्रॉ के बाद दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना
  • हारने की परिस्थिति में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के नतीजों पर निर्भर रहना होगा
  • ऐसे में भारत चाहेगा कि न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका को कम से कम एक मैच में जरूर हराए

इंदौर टेस्ट के बाद क्या थी अंक तालिका की स्थिति?
इंदौर में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के अंक तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक हो गए थे। हार के बाद टीम इंडिया के 60.29 प्रतिशत अंक थे।

केन विलियम्सन
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने कैसे की टीम इंडिया की मदद?
एक तरफ भारत और ऑस्टेलिया के बीच चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला ही जा रहा था तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया। उसने भारत के समीकरण को आसान बना दिया। श्रीलंका के हारते ही टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। समीकरण के मुताबिक, लंकाई टीम एक टेस्ट हारने के साथ ही दौड़ से बाहर हो गई। ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट में भारत हारे या ड्रॉ हो जाए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

क्या श्रीलंका की अगली जीत से कोई असर होगा?
नहीं, अगले टेस्ट में श्रीलंका की जीत से समीकरण में कोई असर नहीं होगा। क्राइस्टचर्च में हार के बाद अगर श्रीलंका अगला टेस्ट जीत भी जाता है तो उसके 52.78 फीसदी अंक ही होंगे। यह भारत के 56.94 फीसदी अंक से कम ही होगा, भले ही भारत अहमदाबाद टेस्ट हार जाए। यदि टीम इंडिया टेस्ट को ड्रॉ कराती है तो उसके 58.80 फीसदी अंक हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में क्वालीफाई कर चुका है। अगर वह वह हार भी जाता है तो 64.91 फीसदी अंक के साथ फाइनल में रहेगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया का कैसा है प्रदर्शन?
ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में हराया है। वहीं, उसने पाकिस्तान में जाकर जीत हासिल की है। श्रीलंका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही था। भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उसे 1-2 से हार मिली। वह टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा अवधि में सिर्फ एक सीरीज हारा।

भारत की बात करें तो उसने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। वहीं, उसने बांग्लादेश में जाकर जीत हासिल की थी। इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज ड्रॉ रही था और दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया को 1-2 से हार मिली थी।

रोहित शर्मा और मार्नश लाबुशेन
रोहित शर्मा और मार्नश लाबुशेन - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के कितने टेस्ट बाकी?
मौजूदा आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अहमदाबाद टेस्ट के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया का कोई मैच बाकी नहीं है।

कब खेला जाएगा फाइनल मैच?
भारत लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगा। पिछली बार 2021 में उसे न्यूजीलैंड ने फाइनल में हराया था। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया पहली बार फाइनल में पहुंचा है। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में सात से 11 जून तक फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed