फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hitwickets out in world cup after 8 years

वर्ल्ड कप में 8 साल बाद कोई बल्लेबाज हुआ हिटविकेट

Thu, 19 Feb 2015 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 19 Feb 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
hitwickets out in world cup after 8 years

क्रिकेट में हिटविकेट होना एक ऐसी घटना है जिसमें पूरी तरह से बल्लेबाज ही जिम्मेदार होता है। हालांकि कभी-कभी गेंदबाज कुछ इस तरह से गेंद डालता है कि बल्लेबाज खुद को संभालते-संभालते विकेट से जा टकराता है। वर्ल्ड कप में 8 साल बाद किसी बल्लेबाज ने हिटविकेट होकर अपना विकेट गंवाया हैं।

विज्ञापन


जिम्बाब्वे और यूएई के बीच न्यूजीलैंड के नेल्सन में खेले गए मुकाबले के दौरान हिटविकेट होने की ऐसे ही एक घटना हुई। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज आर चकबावा उस समय हिटविकेट हो गए जब वह 35 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन


2007 के 8 साल बाद 2015 के वर्ल्ड कप में कोई बल्लेबाज हिटविकेट हुआ। दिलचस्प यह है कि उस समय भी हिटविकेट होना वाला बल्लेबाज भी जिम्बाब्वे से ही था। साथ ही चकबावा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाकर हिटविकेट होने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। जहां तक वर्ल्ड कप का सवाल है तो इस अतिदुर्लभ तरीके से होने वाले बल्लेबाजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन भी वर्ल्ड कप में हिटविकेट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंडीज गेंदबाजों ने कर्स्टन समेत 3 को कराया हिटविकेट

hitwickets out in world cup after 8 years

वर्ल्ड कप में हिटविकेट होने वाले बल्‍लेबाजों की संख्या 8 तक पहुंच गई है। हिटविकेट होना अपने आप में दुर्लभतम आउट होना माना जाता है। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन से बल्‍लेबाजों ने वर्ल्ड कप के दौरान हिटविकेट होकर अपने विकेट गंवाए हैं।

हिटविकेट होने की शुरुआत 1975 के वर्ल्ड कप में हो गई थी जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्‍लेबाज आर फ्रेडरिक 7 रन के निजी स्कोर पर हिटविकेट होकर अपना विकेट गंवा बैठे।

1979 के वर्ल्ड कप में भी एक बल्‍लेबाज इसी तरह से आउट हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान कनाडा के बल्‍लेबाज एफए डेनिस हिटविकेट हुए। इसके बाद अगले 3 वर्ल्ड कप (1983, 1987 और 1992) में कोई भी बल्‍लेबाज हिटविकेट नहीं हुआ।

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 2-2 बार ह‌ि‌टविकेट होने की घटना 1996 और 2003 में हुई। 96 के वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन भी हिटविकेट हुए थे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 रन बनाने के बाद हिटविकेट हो गए। इसी वर्ल्ड कप में केन्या के मौरिस ओडूंबे (6) भी विंडीज के खिलाफ ही ‌हिटविकेट हुए।

2003 में मौरिस ओडूंबे एक बार फिर विंडीज टीम के खिलाफ हिटविकेट हो गए। इस बार वह खाता भी नहीं खोल सके थे। ओडूंबे के अलावा कनाडा का एक बल्‍लेबाज श्रीलंका के खिलाफ इस तरह से आउट हुआ था।

2007 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के विशु सिबांदा आयरलैंड के खिलाफ उस समय हिटविकेट हो गए जब वह 67 रनों पर खेल रहे थे। वर्ल्ड कप में सिबांदा एकमात्र ऐसे बल्‍लेबाज हैं जो अर्धशतक लगाने के बाद हिटविकेट हो गए।

इस तरह से देखा जाए तो विंडीज के खिलाफ 3 बार बल्‍लेबाज हिटविकेट हुए। जबकि कनाडा, केन्या और जिम्बॉब्वे के 2-2 बल्लेबाज हिटविकेट हुए हैं। वहीं ओडूंबे वर्ल्ड कप में 2 बार हिटविकेट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed