फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hindi commentary is necessary to cricket live says kapil dev

'क्रिकेट को जीवित रखने को हिंदी कमेंट्री जरूरी'

Mon, 12 Nov 2012 08:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 12 Nov 2012 08:54 PM IST
विज्ञापन
hindi commentary is necessary to cricket live says kapil dev

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज में स्टार क्रिकेट पर हिंदी कमेंटेटर के रूप में नई पारी शुरू करने जा रहे पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि भारत में क्रिकेट को जीवित रखने के लिए हिंदी में कमेंट्री बहुत जरूरी है। स्टार क्रिकेट ने कपिल के अलावा जुमलों के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू को भी हिंदी कमेंट्री के लिए अनुबंधित किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच सभी मैचों को स्टार क्रिकेट पर हिंदी में आंखों देखा हाल सुनाया जाएगा।

विज्ञापन


बकौल कपिल, ‘मुझ अच्छा लग रहा है कि मैं नई पारी की शुरुआत करने जा रहा हूं। स्टार क्रिकेट का यह अच्छा प्रयास है। उन्होंने हिंदी भाषा की अहमियत को पहचाना है। यदि हमें हिंदुस्तान में क्रिकेट को जीवित रखना है तो हिंदी में कमेंट्री होनी बहुत जरूरी है। मैं वर्षों से ऐसा सोच रहा था। अब क्रिकेट हिंदी भाषी क्षेत्रों में फैल चुका है। पहले यह केवल मेट्रो में खेला जाता था। आज हमारे कप्तान धोनी झारखंड से हैं। हरभजन सिंह जालंधर से आए हैं। जहीर खान श्रीरामपुर जैसे छोटे शहर से हैं। यह कह सकते हैं कि अब तक हम गुमराह थे लेकिन अब क्रिकेट प्रेमी बड़े-बड़े खिलाड़ियों से हिंदी में भी मैच के बारे सुन सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed