फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   himanchal pradesh piles of score with prashant record break innings

रणजी ट्राफी: हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा ने पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 07 Oct 2017 02:28 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 07 Oct 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
himanchal pradesh piles of score with prashant record break innings
Ranji Trophy
रणजी ट्राफी में हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने टीम इंडिया की दीवार चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब के खिलाफ मैच के दूसरे दिन चोपड़ा ने 338 रनों की पारी खेली। रणजी ट्राफी में एक मैच में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को प्रशांत नहीं ताड़ पाए हैं लेकिन उन्होंने एक दिन में रणजी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया है। प्रशांत ने इस मैच में एक दिन में 271 रन बनाए जबकि‌ पुजारा ने 2012-13 में एक दिन में रणजी में 261 रन बनाए थे। एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने मे बीबी निंबालकर सबसे आगे है। उन्होंने महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए 1948-49 में एक दिन में 277 रन बनाए थे। इसी मैच में निंबालकर ने पूना के खिलाफ 443 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह रणजी में अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। 
विज्ञापन


25 साल के प्रशांत राजपूत ने अपने जन्मदिन पर यह उपलब्धि हासिल की है। पंजाब के खिलाफ करियर का पहला तिहरा शतक ठोकने के बाद वह जल्द आउट हो गए। उन्होंने 300 रन महज 318 गेंदों में 40 चौकों और 1 छक्के की मदद से पूरा किया। इस तरह प्र‌थम श्रेणी क्रिकेट में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। प्रशांत की आकर्षक बल्‍लेबाजी की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने पंजाब के खिलाफ दूसरे दिन पहली पारी में 5 विकेट पर 607 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed