फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Here to play cricket not have fun hope everyone understands that said Virat Kohli on IPL bio bubble

जैव सुरक्षित वातावरण पर बोले कोहली, हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं, मस्ती के लिए नहीं

Tue, 01 Sep 2020 02:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 01 Sep 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Here to play cricket not have fun hope everyone understands that said Virat Kohli on IPL bio bubble
विराट कोहली

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली कोविड-19 महामारी के बीच क्रिकेट खेलने के महत्व को समझते हैं। वह चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी और अन्य सदस्य टूर्नामेंट के जैव सुरक्षित वातावरण का सम्मान करें। आरसीबी के यूट्यूब कार्यक्रम ‘बोल्ड डायरीज’ में बात करते हुए 31 वर्षीय कोहली ने कहा कि कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान उन्हें क्रिकेट की कमी नहीं खल रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले दस वर्षों से लगातार खेल रहा था। इससे एक तरह से मुझे नए रहस्य का पता चला कि मुझे हर समय खेल की कमी नहीं खल रही थी। ’ कोहली अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं और उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और जैव सुरक्षित वातावरण के कारण लगाए गए प्रतिबंधों का सभी भागीदारों को अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


कोहली ने कहा, ‘हम सभी यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। टूर्नामेंट के दौरान हर समय जैव सुरक्षित वातावरण का सम्मान करना जरूरी है। हम यहां मस्ती करने और इधर उधर घूमने और यह कहने के लिए नहीं आए हैं कि मैं दुबई में घूमना चाहता हूं। ’ उन्होंने कहा, ‘अभी हम इस तरह के दौर में नहीं जी रहे हैं। अभी हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उसे स्वीकार करो और हमें आईपीएल का हिस्सा बनने का जो अधिकार मिला है उसको समझो। सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए और ऐसा व्यवहार नहीं करो जो परिस्थिति के विपरीत हो। ’

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों की अनुपस्थिति जरूर महसूस होगी

पांच महीने बाद खेल में लौटने के बारे में कोहली ने कहा कि उन्हें लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। उन्होंने कहा, ‘दो महीने पहले तक आप यह नहीं सोच सकते थे कि हम आईपीएल में खेलेंगे। जब कल हमारा अभ्यास सत्र हुआ तो तब मुझे अहसास हुआ कि कितना अधिक समय बीत गया है। जब मैं अभ्यास सत्र के लिए जा रहा था तो थोड़ा नर्वस था। ’

टूर्नामेंट जैव सुरक्षित वातावरण में दर्शकों के बिना खेला जाएगा और कोहली ने कहा कि शुरू में यह अजीब लगेगा, लेकिन खिलाड़ी जल्द ही इससे सामंजस्य बिठा देंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह मुश्किल या अजीब नहीं होगा। मैंने पिछले दस वर्षों से बल्ले की गेंद को हिट करने की आवाज नहीं सुनी है। आखिरी बार ऐसा रणजी ट्रॉफी में हुआ था। लेकिन अपनी जिंदगी में किसी ने किसी समय हमने ऐसा किया है। ’

कोहली ने दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में खेले जाने वाले घरेलू मैचों के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘दर्शकों की अनुपस्थिति जरूर महसूस होगी लेकिन जल्द ही सभी इससे तालमेल बिठा लेंगे। ’ स्वास्थ्य संबधी प्रोटोकॉल के कारण मैदान पर जश्न मनाने के तरीके भी बदल गए हैं और कोहली ने कहा कि किसी के पास भी इनको अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘यह संतुलित होना चाहिए। आप स्वच्छंद होकर कुछ नहीं कर सकते। आप बच्चों की तरह व्यवहार नहीं कर सकते।’इस स्टार क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के घर में जनवरी में पहला बच्चा आने वाला है और कोहली ने कहा कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। ’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed