फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Henry Nicholls Wary Of Ravindra Jadeja, Ravichandran Ashwin In WTC Final

WTC: खौफनाक है यह भारतीय जोड़ी, फाइनल में रहना होगा सतर्क, इस कीवी खिलाड़ी ने टीम को चेताया

Wed, 26 May 2021 07:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 07:00 PM IST
सार

  • 18 जून से खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
  • न्यूजीलैंड की निगाह इन दो भारतीय स्पिन गेंदबाजों पर 
  • फाइनल से पहले हेनरी निकोल्स ने टीम को किया सावधान

विज्ञापन
Henry Nicholls Wary Of Ravindra Jadeja, Ravichandran Ashwin In WTC Final
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाज से ज्यादा हमारा ध्यान इन स्पिन जोड़ियों पर है। दरअसल, निकोल्स को रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी से होने वाले खतरे को लेकर ज्यादा फिक्र है।

विज्ञापन


बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें डब्ल्यूटीसी के पहले फाइनल में साउथम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर भिड़ेंगी। इसकी पिच आम तौर पर स्पिनरों के लिए मददगार होती है। अगर चोट की कोई शिकायत नहीं हुई तो 18 जून से शुरू होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की तिकड़ी के साथ उतर सकती है।
विज्ञापन


टेस्ट में शानदार लय में चल रहे न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'भारत के पास बहुत अच्छा तेज आक्रमण है और उनके पास अश्विन तथा जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर भी हैं। वे दुनिया भर में अच्छा क्रिकेट खेले है और उनकी गेंदबाजी शानदार है।' उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा के साथ मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने कौशल का लोहा मनवाया है जो हमारे तेज गेंदबाजों (ट्रेन बोल्ट, टिम साउथी और नील वैगनर) के समान है। हमें अपने गेंदबाजों पर वास्तव में गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के लिए 37 टेस्ट में 43 की औसत से रन बनाने वाले 29 साल के इस बल्लेबाज ने कहा, 'ऐसे में अगर आप उस तरह की गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं, तो यह एक रोमांचक चुनौती है। एक टीम के रूप में हमें उम्मीद है कि यह मुश्किल होगा लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार है।' बता दें कि निकोल्स न्यूजीलैंड की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2020 की शुरुआत में दो घरेलू टेस्ट में भारत को तीन दिनों के भीतर हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed