फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Heath Streak Responds after reports of his death spreads on Social Media; Total Rumour and Lie

Heath Streak Controversy: मौत की अफवाहों के बीच खुद हीथ स्ट्रीक का बयान आया सामने, कहा- इस झूठ से आहत हूं

Wed, 23 Aug 2023 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Aug 2023 02:02 PM IST
सार

अब हीथ स्ट्रीक ने इंग्लिश डेली मिड-डे से बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने बताया है कि वह जिंदा हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा है। वह यह सुनकर काफी दुखी थे कि कैसे किसी के मरने की खबर बिना पुष्टि किए इतनी दूर तक फैलाई जा सकती है।

विज्ञापन
Heath Streak Responds after reports of his death spreads on Social Media; Total Rumour and Lie
हीथ स्ट्रीक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक की मौत की खबरों ने बुधवार सुबह फैंस को चौंका कर रख दिया था। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने तो दुख जताया शुरू कर दिया था कि तभी उन्हीं के पूर्व साथी और जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने इस खबर का खंडन किया और कहा कि हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि खुद ओलंगा ने ही सबसे पहले स्ट्रीक के मरने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी। हालांकि, बाद में स्ट्रीक से बात करने के बाद उन्होंने इसका खंडन किया और कहा कि स्ट्रीक की मौत को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हालांकि, अब खुद हीथ स्ट्रीक का बयान सामने आया है। स्ट्रीक फिलहाल कैंसर के फोर्थ स्टेज से गुजर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में ही उनका इलाज चल रहा है। कुछ ही महीने पहले जिम्बाब्वे के खेल मंत्री ने कहा था कि स्ट्रीक को अब चमत्कार ही बचा सकता है।
विज्ञापन

हीथ स्ट्रीक ने क्या कहा?

अब हीथ स्ट्रीक ने इंग्लिश डेली मिड-डे से बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने बताया है कि वह जिंदा हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा है। वह यह सुनकर काफी दुखी थे कि कैसे किसी के मरने की खबर बिना पुष्टि किए इतनी दूर तक फैलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस झूठी बात से आहत हैं और जहां से भी यह खबर उठी है, उसे सामने आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। स्ट्रीक ने कहा- यह पूरी तरह अफवाह थी और झूठी बात थी। मैं जिंदा हूं और अच्छा हूं। मैं यह जानकार दुखी हूं कि इतनी बड़ी बात किसी के मरने की बिना जांचे परखे फैलाई गई और वह भी सोशल मीडिया के जमाने में। मुझे विश्वास है कि सूत्र सामने आएगा और माफी मांगेगा। मैं इस खबर को जानकर आहत हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ओलंगा ने ही ट्वीट कर उनके मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, अब उन्होंने वह ट्वीट हटा लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए नए ट्वीट में ओलंगा ने हीथ स्ट्रीक के साथ अपनी हालिया बातचीत का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें दोनों क्रिकेट के अंदाज में बात कर रहे हैं। स्थिति को स्पष्ट करने और किसी भी गलत जानकारी को दूर करने के प्रयास में ओलंगा ने अपडेट साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उनसे सुना है। तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस मैदान में बुला लिया है। वह बिल्कुल जिंदा हैं।"

विज्ञापन

ओलंगा के हीथ स्ट्रीक के साथ कथित व्हाट्सएप चैट में स्ट्रीक की ओर से लिखा गया है- बिल्कुल जिंदा हूं। इस रन आउट के फैसले को तुरंत बदलिए। इस पर ओलंगा लिखते हैं- सुनकर अच्छा लगा। यह बातें आग की तरह फैलीं। आप रातोंरात मर गए थे भाई। इससे पहले ओलंगा ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया था, "दुखद खबर आ रही है कि हीथ स्ट्रीक नहीं रहे। RIP जिम्बाब्वे क्रिकेट के लीजेंड।" स्ट्रीक की मौत की खबर तेजी से फैल गई थी, जिससे फैंस और साथी क्रिकेटरों में दुख का माहौल था। बहरहाल, ओलंगा के अपडेट के साथ स्ट्रीक के स्वास्थ्य पर छाए अनिश्चितता के बादल छंट गए हैं।

यह सुनकर बहुत खुशी हुई- लक्ष्मण
कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया था। हालांकि, सबने ओलंगा के ट्वीट के बाद पोस्ट हटा लिए। स्ट्रीक के जीवित रहने की खबर मिलने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह सुनकर बहुत खुशी हुई।' भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी स्ट्रीक के देहांत पर प्रतिक्रिया दी थी। अश्विन ने ट्वीट किया, 'हीथ स्ट्रीक नहीं रहे। दुखद, बहुत दुखद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed