फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Having A Headache About Whom To Pick says Virat Kohli after Ireland series win

धमाकेदार जीत के बावजूद परेशान कप्तान कोहली, ये उलझन बन चुकी है सिरदर्द

Sat, 30 Jun 2018 09:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Having A Headache About Whom To Pick says Virat Kohli after Ireland series win

आयरलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली परेशान हैं। वजह है अंतिम-11 का चयन। कोहली की माने तो अंतिम एकादश चुनना उनके लिए सिरदर्द बन गया है। मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘हमें उसी तरह की लय मिल गई है जैसी हम चाहते थे। टीम के संतुलित प्रदर्शन से काफी खुश हूं। किसे चुनूं किसे नहीं इस बात को लेकर मेरी परेशानी बढ़ गई है। यह हमारे लिए अच्छी बात है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’

विज्ञापन


इंग्लैंड के बारे में कोहली ने कहा, ‘हमारे लिए विपक्षी टीम मायने नहीं रखती। हम जानते हैं कि अगर वो मुश्किल पैदा कर सकते हैं तो हमारे पास ऐसी बल्लेबाजी है जो अच्छा कर सकती है। साथ ही हमारे पास दो विश्वस्तरीय रिस्ट स्पिनर्स हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि भारत ने शुक्रवार देर रात खेले गए दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 143 रनों से मात देते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। इसके पहले बुधवार को हुए पहले मैच में उसने 76 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब भारत को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है, जहां टीम 5 टी-20 मैच, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed