फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hasin Jahan give match fixing documents to coa Vinod Rai

मोहम्मद शमी को लेकर हसीन जहां ने उठाया बड़ा कदम, अब विनोद राय को दिए भ्रष्टाचार के सबूत

Fri, 16 Mar 2018 02:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
Hasin Jahan give match fixing documents to coa Vinod Rai
मोहम्मद शमी और हसीन जहां - फोटो : file

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने अपना शिकंजा कसने के लिए एक और दांव चल दिया है। दरअसल हसीन जहां ने बीसीसीआई प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय को अपने पति से जुड़े भ्रष्टाचार के दस्तावेज भेजकर उन पर कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन


हसीन के वकील जाकिर हुसैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमने कोलकाता पुलिस में दर्ज शिकायत और एफआईआर की कॉपी विनोद राय को भेज दी है। बता दें कि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने गुरुवार को शमी से भ्रष्टाचार के मामले में तीन घंटे पूछताछ की है। 
विज्ञापन


यूनिट के चीफ नीरज कुमार ने बताया कि सीओए प्रमुख विनोद राय ने उनसे इस मामले में जांच करने के लिए कहा था साथ राय ने एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हसीन ने शमी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक पाकिस्तान लड़की अलिश्बा से पैसे लिए हैं और उन्होंने मुझे इस बात की कभी कोई जानकारी नहीं दी कि आखिर उन्होंने उस लड़की से पैसे क्यों लिए। मेरा मानना है कि हो सकता है, यह पैसे उन्होंने फिक्सिंग के तौर पर लिए हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed